कुख्यात पुट्टू मिश्रा हत्याकांड मामले का उद्भेदन : बगहा पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा, 3 की गिरफ्तारी के लिए कर रही छापेमारी
बगहा:बड़ी खबर बिहार के बगहा से है जहां रामनगर थाना क्षेत्र के फुलकौल गांव में कुख्यात पुट्टू मिश्रा उर्फ संजीव मिश्रा की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने हत्याकांड में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मामले में बगहा एसपी निर्मला कुमारी ने प्रेस वार्ता कर बताया किमृतक संजीव मिश्रा ने हाल ही में फुलकौल गांव में करीब तीन बीघा खेती की जमीन खरीदी थी. इसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. कहा जा रहा है कि खेत की जुताई के लिए संजीव मिश्रा छोटे खां के पास मदद मांगने गया था,जहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे गोली मार दी.
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी छोटे खां और राजू मियां को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के अनुसार,यह पूरा मामला जमीन विवाद और इलाके में वर्चस्व कायम करने की लड़ाई से जुड़ा हुआ है. फिलहाल,इस हत्याकांड में शामिल अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
फुलकौल गांव में हुई हत्या मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. प्रारंभिक जांच में यह मामला भूमि विवाद और आपसी वर्चस्व से जुड़ा पाया गया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है.”
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है.





