Hindi News / बीटीएमसी और महाबोधि चैरिटेबल ट्रस्ट आमने-सामने, बुद्ध जयंती कार्यक्रम को लेकर विवाद

BIHAR NEWS : बीटीएमसी और महाबोधि चैरिटेबल ट्रस्ट आमने-सामने, बुद्ध जयंती कार्यक्रम को लेकर विवाद

Edited By:  |
bihar news bihar news

बोधगया: बिहार केबोधगया में आगामी बुद्ध जयंती समारोह को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है. महाबोधि चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष हर्षबोधी भंते ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति (बीटीएमसी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

हर्षबोधी भंते ने कहा कि हर वर्ष बुद्ध जयंती के अवसर पर महाबोधि मंदिर परिसर में ट्रस्ट की ओर से संघदान सहित चैरिटेबल कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. लेकिन इस बार बीटीएमसी ने1मई को होने वाले इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया है. उन्होंने बताया कि इस आयोजन में देश-विदेश से कई मंत्री,बौद्ध भिक्षु और तीर्थयात्री शामिल होने वाले थे,जिनमें से कई लोगों की यात्रा और फ्लाइट टिकट पहले से बुक हो चुकी है.

भंते ने मांग की कि कार्यक्रम को रद्द करने के बजाय1मई की जगह2मई को आयोजित करने की अनुमति दी जाए,ताकि श्रद्धालुओं और अतिथियों को असुविधा न हो.

वहीं,बीटीएमसी की सचिव डॉ. श्वेता महारथी ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है. उन्होंने कहा कि सभी आरोप निराधार हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बुद्ध जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना तय था,लेकिन उनके कार्यक्रम में बदलाव के कारण अब वे सुबह के बजाय शाम में महाबोधि मंदिर पहुंचेंगे.

डॉ. महारथी के अनुसार,मुख्यमंत्री के बदले हुए प्रोटोकॉल के चलते सुरक्षा और प्रशासनिक कारणों से ट्रस्ट के कार्यक्रम को1मई को रद्द करना पड़ा. हालांकि,उन्होंने यह भी कहा कि यदि महाबोधि चैरिटेबल ट्रस्ट चाहे तो2मई को अपना कार्यक्रम आयोजित कर सकता है.

इस पूरे मामले को लेकर बोधगया में धार्मिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है. अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि इस विवाद का समाधान कैसे निकलेगा और बुद्ध जयंती समारोह किस तरह संपन्न होगा.

बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट