‘अन्न पर्यवेक्षण कवच’ : बिहार में खाद्यान्न आपूर्ति श्रृंखला में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं डिजिटल निगरानी की सशक्त पहल

Edited By:  |
'anna paryawekshan kawach' 'anna paryawekshan kawach'

पटना:खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग,बिहार सरकार द्वारा राज्य की लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (TPDS)के अंतर्गत खाद्यान्न आपूर्ति व्यवस्था को अधिक पारदर्शी,सुरक्षित एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से‘अन्न पर्यवेक्षण कवच’नामक अत्याधुनिक डिजिटल निगरानी प्रणाली लागू की गई है. यह प्रणाली बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (BSFC)के माध्यम से संचालित की जा रही है,जिसके द्वारा खाद्यान्न की आपूर्ति श्रृंखला की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा रही है.

इस प्रणाली के अंतर्गतVehicle Tracking System (VTS)को लागू किया गया है,जिसके तहत खाद्यान्न परिवहन में लगे प्रत्येक वाहन मेंGPSडिवाइस तथा लोड सेल डिवाइस (Load Cell Device)स्थापित किए गए हैं. इन उन्नत तकनीकों के माध्यम से खाद्यान्न के उठाव से लेकर अंतिम वितरण केंद्र तक संपूर्ण आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन की रियल टाइम ट्रैकिंग,निगरानी एवं डिजिटल रिकॉर्डिंग संभव हो रही है.

इस तकनीकी पहल की सराहना भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL)द्वारा भी की गई है.BELने अपने वक्तव्य में कहा है किBSFCदेश के अग्रणी राज्य खाद्य निगमों में से एक है,जिसने खाद्यान्न परिवहन प्रणाली में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिएGPSआधारित वाहन ट्रैकिंग एवं लोड मॉनिटरिंग जैसी उन्नत तकनीकों को सफलतापूर्वक लागू किया है.BELके अनुसार, BSFCने तकनीक आधारित लॉजिस्टिक प्रबंधन को सुदृढ़ बनाकर अन्य राज्यों के लिए एक प्रेरणादायी मॉडल और रोल मॉडल प्रस्तुत किया है.

प्रणाली के तहतFCIएवंCMRगोदामों सेGeo-Zoneके भीतर जैसे ही खाद्यान्न का उठाव किया जाता है,उसी समय प्रेषक एवं प्राप्तकर्ता गोदाम प्रबंधक,संबंधित जिला प्रबंधक तथाSFCकंट्रोल पोर्टल को स्वतःSMSके माध्यम से सूचना प्राप्त हो जाती है. इससे उठाव की प्रत्येक गतिविधि की रियल टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो रही है.

खाद्यान्न परिवहन के दौरान वाहन पूर्व निर्धारितGeo-Fenced Routeके अनुसार संचालित होते हैं,जिसकी सतत निगरानी निगम मुख्यालय स्थित नियंत्रण कक्ष (Control Room)तथा संबंधित जिला कार्यालयों द्वारा की जाती है. यदि मार्ग से किसी प्रकार का विचलन या अनधिकृत गतिविधि होती है,तो प्रणाली के माध्यम से तत्काल अलर्ट प्राप्त होता है,जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई संभव हो पाती है.

जब खाद्यान्नTPDSगोदामों केGeo-Zoneमें पहुँचता है,तो प्राप्ति की पुष्टि के साथ संबंधित गोदाम प्रबंधक,जिला प्रबंधक तथाSFCनियंत्रण प्रणाली को स्वतःSMSसूचना प्राप्त होती है. इसके बादTPDSगोदामों से उचित मूल्य की दुकानों (FPS)तक खाद्यान्न के निर्गमन के दौरान भी वाहनों कीGPSआधारित निगरानी की जाती है.

खाद्यान्न के उचित मूल्य की दुकान पर पहुँचते हीFPSडीलर,प्रखंड स्तरीय विपणन पदाधिकारी,संबंधित पंचायत की निगरानी समिति तथा जीविका सहायक को स्वचालितSMSसूचना प्रेषित की जाती है. राज्य के सभीFPSकेंद्रों को भीGeo-Zoneके अंतर्गत चिह्नित किया गया है तथा डीलरों द्वारा खाद्यान्न की प्राप्तिe-POSमशीन के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज की जा रही है.

यह तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था न केवल खाद्यान्न वितरण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बना रही है,बल्कि लाभुकों के अधिकारों की सुरक्षा,कुप्रबंधन एवं अनियमितताओं की रोकथाम तथा वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.

‘अन्न पर्यवेक्षण कवच’राज्य की खाद्यान्न आपूर्ति श्रृंखला को एक विश्वसनीय,जवाबदेह एवं पूर्णतः डिजिटल प्रणाली में रूपांतरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. विभाग द्वारा इसकी सतत समीक्षा एवं निगरानी की जा रही है,ताकि व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़,पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा सके.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--