20 जुलाई को सम्राट कैबिनेट की बैठक : मानसून सत्र में पेश किए जाने वाले महत्वपूर्ण विधेयकों और प्रस्तावों पर लगेगी अंतिम मुहर
पटना: बिहार सरकार ने निर्धारित समय से दो दिन पहले ही सम्राट कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक बुला ली है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में यह बैठक सोमवार शाम 5 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित कैबिनेट सभागार में होगी। बैठक को आगामी बिहार विधानसभा सत्र के मद्देनजर बेहद अहम माना जा रहा है।
विधानसभा सत्र के मद्देनजर अहम माना जा रहा बैठक
बैठक में मुख्यमंत्री के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री, सभी मंत्री और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। सरकार विधानसभा के मानसून सत्र में पेश किए जाने वाले कई महत्वपूर्ण विधेयकों और प्रस्तावों पर अंतिम मुहर लगाएगी। कैबिनेट की मंजूरी के बाद इन्हें विधानसभा में विधेयक के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
कई प्रस्ताव कैबिनेट के एजेंडे में शामिल
सूत्रों के अनुसार,विभिन्न विभागों की ओर से भेजे गए कई प्रस्ताव कैबिनेट के एजेंडे में शामिल हैं। इनमें विकास कार्यों, प्रशासनिक सुधारों और जनहित से जुड़े फैसलों पर चर्चा होने की संभावना है। कई नई योजनाओं और महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों को भी मंजूरी मिल सकती है।
पूर्व निर्धारित समय से दो दिन पहले कैबिनेट की बैठक
इस बैठक को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है,क्योंकि सरकार ने पूर्व निर्धारित समय से दो दिन पहले ही कैबिनेट की बैठक बुलाने का फैसला किया है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले सरकार अपने विधायी और प्रशासनिक एजेंडे को अंतिम रूप देना चाहती है।
सरकार कई बड़े फैसलों का इंतजार
कैबिनेट बैठक में लिए जाने वाले फैसलों का असर राज्य की विकास योजनाओं, प्रशासनिक व्यवस्था और आम जनता से जुड़े कई मुद्दों पर पड़ सकता है। ऐसे में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों की नजर इस बैठक पर टिकी हुई है। बैठक के बाद सरकार कई बड़े फैसलों और नई घोषणाओं का ऐलान कर सकती है।





