
मंगलवार, 15 सितंबर 2026
LivePatna : पटना सिटी के लोगों, खासकर मिठाई, नमकीन और खाने-पीने के शौकीनों के लिए सोमवार को खास दिन रहा. चौक थाना क्षेत्र के अशोक राजपथ स्थित सिटी मॉल के सब्जी बाजार में हल्दीराम भुजियावाला के नए आउटलेट का आज शुभारंभ किया गया.नए आउटलेट का शुभारंभ मंत्री श्रवण कुमार एवं मेयर सीता साहू, पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा बिहार विधानसभा के सचेतक और बिहार किसान आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण मेहता ,भाजपा नेता नितिन कुमार ,भाजपा नेता शिशिर कुमार ,पूर्व डिप्टी मेयर संतोष मेहता ने संयुक्त रूप से किया.इससे पहले हल्दीराम भुजियावाला का आउटलेट पटना सिटी से करीब20किलोमीटर दूर सगुना मोड़ के पास संचालित हो रहा था. अब पटना सिटी में नया आउटलेट शुरू होने से आसपास के लोगों को मिठाई,नमकीन,भुजिया और खाने-पीने के व्यंजनों के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी.अशोक राजपथ स्थित सिटी मॉल के सब्जी बाजार में खुले इस नए आउटलेट को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला. यहां परिवार और दोस्तों के साथ खाने-पीने का आनंद लेने वालों को एक नया विकल्प मिलेगा.बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हल्दीराम का यहां शोरूम खुल जाने से अच्छे क्वालिटी के हर एक तरह के व्यवसाय की गई है. इसके लिए मैं संचालक को धन्यवाद देता हूं और इस तरह की सोच आनी चाहिए इससे विकास की ओर अग्रसर होता है. इसका में शुभकामना देता हूं. पटना सिटी क्षेत्र में हल्दीराम का शोरूम नहीं होने से यहां के लोगों को काफी दूर जाना पड़ता था. हल्दीराम का शोरुम खुलने से लोगों को राहत हुई है और लोगों को अच्छे व्यंजन का आनंद उठाने का मौका मिला है. इसलिए मैं शुभकामना देता हूं धन्यवाद देता हूं.
रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती का कार्यभार ग्रहण सह अभिनंदन समारोह प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय,प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा एवं अमर कुमार बाउरी,अनुसूचित जाति मोर्चा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष किशुन दास सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ. उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन करते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं.प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने पदग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन में पद केवल प्रतिष्ठा नहीं होता है बल्कि यह एक दायित्व है. उन्होंने संगठन के सभी नए एवं पुराने कार्यकर्ताओं का समन्वय बनाकर साथ लेकर चलने का सुझाव दिया. उन्होंने मोर्चा के कार्यकताओं से आग्रह करते हुए कहा कि2029चुनाव को लक्ष्य बनाकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए अनुसूचित जाति के लोगों को संगठन से जोड़ने की जरूरत है.प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र ने कहा कि केंद्र सरकार की अनुसूचित जाति के लिए लागू किये गए सभी योजनाओं की जानकारी समाज के लोगों को दें. तथा इसका लाभ उठाने में समाज की मदद करें.प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा नहीं बल्कि एक परिवार है और इसे सशक्त और मजबूत बनाना हम सबका दायित्व है. उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष से आग्रह करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में यह मोर्चा समाज के हर परिवार के साथ सुख और दुख में खड़ा रहना चाहिए. तभी यह समाज आपके साथ जुड़ेगा.निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष किशुन दास ने कहा कि उनके कार्यकाल में अनुसूचित जाति मोर्चा के संगठन का विस्तार गांव तक मजबूती के साथ किया गया. उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को हर कदम पर मदद करने का भरोसा दिया.झारखंड भाजपा अनुसुचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने केंद्र और राज्य के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहां एक छोटा से छोटा कार्यकर्ता भी बड़ा से बड़ा पद ग्रहण कर सकता है. पार्टी ने मुझ जैसे एक छोटे गांव से निकले अदना कार्यकर्ता को अनुसूचित जाति मोर्चा के संगठन को पूरे राज्य में संभालने की महत्ती जिम्मेदारी दी है. मैं अपनी तरफ से मोर्चा को मजबूत करने की दिशा में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा और अपनी पूरी ऊर्जा झोंक दूंगा.उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को मानते हुए अनुसूचित जाति के लिए अनेक कार्य किये हैं. पीएम मोदी ने भीमराव अंबेडकर से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों जन्मभूमि महू,शिक्षा भूमि लंदन,महापरिनिर्वाण स्थल दिल्ली,दीक्षा भूमि नागपुर और चैत्य भूमि मुंबई को'पंचतीर्थ'के रूप में विकसित किया है. स्टैंड-अप इंडिया (Stand-Up India)योजना के तहत एससी/एसटी उद्यमियों को बैंक ऋण उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि वे बिजनेस शुरू कर सकें. इसके अलावा छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं का दायरा बढ़ाया गया है. केंद्र की सरकार ने संसद और विभिन्न मंचों पर हमेशा यह स्पष्ट किया है कि एससी,एसटी और ओबीसी आरक्षण के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होगी और यह पूरी तरह सुरक्षित है. उन्होंने अनुसूचित जाति समाज की तरफ से नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि आगामी2029की लोकसभा और विधानसभा की चुनाव में झारखंड अनुसूचित जाति परिवार का एक एक सदस्य भाजपा को वोट करेगा.आज के पदग्रहण कार्यक्रम का संचालन प्रभात भुइयां ने तथा धन्यवाद ज्ञापन विशाल बाल्मीकि ने किया.कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रज मोहन राम,नीरज पासवान,भगत बाल्मीकि,राजेन्द्र पासवान,राकेश राम,रंजन पासवान,कमलेश दास,सूरज दास,विशाल बाल्मीकि,सीमा पासवान,शंकर रजक,संदीप कुमार,रंजीत विनोद,राम लगन,उपेंद्र रजक,सुरेंद्र राजवंशी,समीर बाउरी सहित अनुसूचित जाति मोर्चा एवं पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट-
हाजीपुर: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की बैठक सोमवार को जिला प्रभारी मंत्री निशान्त कुमार की अध्यक्षता में हाजीपुर समाहरणालय सभागार में सम्पन्न हुई.बैठक में वैशाली जिले के सभी मंत्री, विधायक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. दिशा की बैठक में जिले के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें20सूत्री भवन, रामाशीष चौक बस स्टैंड के टेंडर, तथा जिले की सभी दलित बस्तियों को मुख्य सड़क से जोड़ने के प्रस्ताव प्रमुख रहे.प्रभारी मंत्री निशांत कुमार ने संबंधित विभागों को सभी योजनाओं को समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया.बैठक में मंत्री संजय कुमार सिंह, मंत्री लखेन्द्र पासवान, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, जिलाधिकारी वर्षा सिंह, पुलिस अधीक्षक सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.हाजीपुर से पंकज चौहान की रिपोर्ट-
रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित सभागार में किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह का पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान अर्जुन सिंह ने विधिवत किसान मोर्चा के अध्यक्ष के रुप में कार्यभार संभाला. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई.पदभार ग्रहण सह अभिनंदन समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने अर्जुन सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में किसान मोर्चा और मजबूत और सशक्त होगी,इस बात का पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा कि जब किसान विकसित होगा तभी भारत विकसित होगा. जब किसान आत्मनिर्भर होगा तभी भारत आत्मनिर्भर होगा. उन्होंने किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत करने हेतु हम सब को पार्टी के अधिवक्ता के रूप में काम करना चाहिए और पार्टी के पक्ष को अच्छी तरह से जनता के बीच रखना चाहिए.उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने नारा दिया था जय जवान,जय किसान. उसके बाद अटल बिहारी बाजपेयी ने नारा दिया कि जय जवान,जय किसान और जय विज्ञान और जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने नारा दिया कि जय जवान,जय किसान,जय विज्ञान और जय अनुसंधान. कृषि के क्षेत्र में आज उन्नत खेती और उपज प्राप्त करने के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान की बहुत जरूरत है. भाजपा के शासनकाल में सदैव किसानों के हित में अनेक योजनायें बनाई गई.उन्होंने मोर्चा के अध्यक्ष से2029के विधानसभा चुनाव को लक्ष्य में रखकर काम करने और राज्य के किसानों के हित की लड़ाई लड़ते हुए अधिक से अधिक संख्या में उन्हें अपने साथ जोड़ने की बात कही.वहीं नवनियुक्त अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने झारखंड राज्य में गठित किसान मोर्चा की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा किसान मोर्चा किसानों के हक और अधिकार को लेकर हमेशा आवाज उठाते रहा है. आज पार्टी ने जो विश्वास उन पर व्यक्त किया है उसके लिए वे आभार प्रकट करते हुए पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का वे पूरा प्रयास करेंगे.उन्होंने कहा कि किसानों की कोई जाति नहीं होती है,इस देश में हर नागरिक किसान है. सबसे ज्यादा मेहनत हम किसान मोर्चा को करना होगा. किसान मोर्चा प्रदेश स्तर से लेकर हर बूथ तक पहुंचेगा और किसान मोर्चा को पहले से और अधिक मजबूत करना पहली प्राथमिकता है.उन्होंने राज्य की हेमन्त सरकार के द्वारा चुनाव के वक्त किये गये वादे को याद करते हुए कहा कि सरकार ने274रु. प्रति किलो यूरिया उपलब्ध कराने का वादा किया था लेकिन किसानों को आज1200रु प्रति किलो यूरिया मिल रहा है, 3200रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा था लेकिन खरीद हो रही है2400रु प्रति क्विंटल. राज्य सरकार की इस वादाखिलाफी के ख़िलाफ़ किसान मोर्चा आंदोलन तेज करेगा.प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित रुप से किसान मोर्चा के द्वारा जो मजबूत नींव खड़ा किया गया है उस पर अर्जुन सिंह एक मजबूत इमारत खड़ा करेंगे जो किसानों के हित में काम करेगी. हमारी सरकार ने झारखंड में किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं बनाई थी.उन्होंने प्रदेश किसान मोर्चा से आह्वान करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए जितनी भी केंद्रीय योजनाओं को लागू किया है उसकी जानकारी प्रदेश के किसानों को आप अवश्य दें. अर्जुन सिंह के हाथों को सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर मजबूत करना होगा तभी उनकी देखरेख में किसान मोर्चा सफल होगा.प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि अर्जुन सिंह काफी अनुभवी हैं. उन्होंने कई वर्षों से लगातार काम किया है. उस अनुभव का उपयोग करते हुए किसान मोर्चा को सफल बनाने के लिए ये उचित निर्णय लेंगे. पूरे देश के अर्थव्यवस्था का भार किसानों पर ही होता है. किसान मोर्चा गेट वे ऑफ पार्टी होती है. वर्तमान किसान विरोधी सरकार के द्वारा भाजपा सरकार के द्वारा शुरू किया गया किसान निधि योजना का समाप्त कर दिया गया. नव नियुक्त अध्यक्ष के नेतृत्व में राज्य की किसान विरोधी सरकार के खिलाफ पुरजोर आवाज बुलंद कर किसानों के हित की लड़ाई पूरी मजबूती से मोर्चा लड़ेगा,ऐसा पूरा विश्वास है. प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने अर्जुन सिंह के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन्होंने जिला से लेकर मंडल तक संगठन में सेवा दी है. प्रवास के माध्यम से संगठन को गढ़ने का काम किया है. मन समर्पित,तन समर्पित की भावना से काम किया है. यह देश किसानों का है,उसी प्रकार यह राज्य भी किसानों का है. अर्जुन सिंह संगठन के माध्यम से किसानों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने हेतु एक धारदार संगठन बनाकर काम करेंगे,यह उम्मीद करते हैं.किसान मोर्चा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि किसान मोर्चा संगठन का एक अहम मोर्चा होता है. अगर यह मोर्चा मजबूत होगा तो पूरा संगठन मजबूत होगा. पंचायत तक संगठन को ले जाना है. राज्य सरकार के द्वारा यहां के किसानों की हमेशा ठगने का काम किया जाता है. यह टीम सशक्त बनेगा और इस टीम के द्वारा किसानों की सब्जी समस्या का समाधान करने की पूरी कोशिश होगी.कार्यक्रम का मंच संचालन विक्रांत उपाध्याय ने किया. जबकि धन्यवाद ज्ञापन अजय मुंडा ने किया.जबकि कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय,प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा,अमर कुमार बाउरी,मनोज सिंह,प्रदेश मंत्री अमरदीप यादव,बजरंगी प्रसाद यादव,निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू,राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अशोक सिंह,राजेश कुशवाहा,ऋषिकेश राणा,राजीव शाहदेव,बिनोद ठाकुर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे.रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट-
बेतिया: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक सोमवार को बेतिया के बलिराम भवन में कामरेड केदार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में राज्य प्रभारी एवं पर्यवेक्षक विजय शंकर सिंह मौजूद रहे. इस दौरान पार्टी नेताओं ने देश की मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए केंद्र और भाजपा सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा.बैठक में दिल्ली में आयोजित‘बदलाव जरूरी है’रैली की सफलता पर खुशी जताई गई. नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नेताओं को कथित तौर पर हाउस अरेस्ट किए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों का दिल्ली पहुंचना यह दिखाता है कि भय और दमन की राजनीति से कम्युनिस्ट आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता.भाकपा नेताओं ने दावा किया कि देश के मजदूरों,किसानों,छात्रों,नौजवानों,महिलाओं,साहित्यकारों और कलाकारों का रुझान लगातार जनपक्षीय विचारधारा की ओर बढ़ रहा है. नेताओं का आरोप रहा कि सरकार जन आंदोलनों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है और अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए जनता के सवालों को अलग-अलग नाम देकर नजरअंदाज किया जा रहा है.बैठक में महंगाई,बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार को घेरा गया. नेताओं ने आरोप लगाया कि किसान कर्ज के बोझ से परेशान हैं,जबकि बड़े कॉरपोरेट घरानों को हजारों करोड़ रुपये की राहत दी जा रही है. भाकपा ने इसे जनविरोधी नीति बताते हुए इसके खिलाफ संघर्ष तेज करने की बात कही.राज्य नेता विजय शंकर सिंह ने बताया कि 2 अक्टूबर,गांधी जयंती के अवसर पर भाकपा पूरे देश में साम्प्रदायिक सद्भाव दिवस मनाएगी. इस दौरान साम्प्रदायिक सद्भाव मार्च निकालकर समाज में अमन,शांति और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा.वहीं 7 नवंबर,क्रांति दिवस पर किसानों,मजदूरों,छात्रों,नौजवानों और महिलाओं के हक-अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया जाएगा.इसके अलावा 1 से 3 दिसंबर तक देशभर के जिला मुख्यालयों पर जेल भरो अभियान चलाने की घोषणा की गई. पार्टी के मुताबिक इस अभियान में महंगाई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार,किसानों की कर्जमाफी,स्कीम वर्कर्स और संविदा कर्मियों की सेवा स्थायी करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन किया जाएगा.बैठक में जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. बैठक के दौरान भाकपा ने साफ संदेश दिया कि जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर उसका आंदोलन आने वाले दिनों में और तेज होगा.बेतिया से दीपक कुमार की रिपोर्ट-
पटना: बिहार में बाढ़ से हुई तबाही और बड़े पैमाने पर हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार की टीम बिहार आएगी. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें फोन कर बिहार में बाढ़ की स्थिति और इससे हुए नुकसान की जानकारी ली है.मुख्यमंत्री के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्र सरकार ने बिहार में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए एक केंद्रीय टीम का गठन किया है. यह टीम केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बनाई गई है और परसो यानी16सितंबर को बिहार पहुंचेगी.केंद्रीय टीम बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लेगी. इस दौरान बाढ़ से हुए जान-माल के नुकसान, फसलों की बर्बादी, सड़क और पुल-पुलिया समेत सरकारी और निजी संपत्तियों को हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा. टीम प्रभावित लोगों की स्थिति और राहत एवं बचाव कार्यों की भी जानकारी लेगी.मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में बाढ़ से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं और राज्य सरकार लगातार राहत एवं बचाव कार्य चला रही है. अब केंद्रीय टीम के दौरे के बाद नुकसान का विस्तृत आकलन सामने आएगा.केंद्र की ओर से गठित टीम की रिपोर्ट के आधार पर बिहार को अतिरिक्त केंद्रीय सहायता मिलने की उम्मीद है. राज्य सरकार की ओर से बाढ़ से हुए नुकसान का पूरा ब्योरा टीम के सामने रखा जाएगा.बिहार में लगातार बाढ़ की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय टीम का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
रांची: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा प्रखंड अंतर्गत क्यूड़ा पंचायत में सड़क निर्माण कार्य को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन संयुक्त सचिव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिकायत की है. संयुक्त सचिव ने आरोप लगाया है कि ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से कराए गए सड़क निर्माण कार्यों में डुप्लिकेसी और ओवरलैपिंग की आशंका है. पार्टी ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने के साथ संबंधित संवेदक और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है. कांग्रेस के संयुक्त सचिव सौरभ अग्रवाल की ओर से 29 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2023 में REO चक्रधरपुर की ओर से क्यूड़ा से मेदालबुरु तक करीब एक किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए टेंडर निकाला गया था. इसके बाद वर्ष 2024 में इसी क्षेत्र और मार्ग से संबंधित एक अन्य सड़क कार्य को अलग टेंडर के माध्यम से लिया गया. इसमें सड़क की लंबाई बढ़ाकर क्यूड़ा से हाथीबुरु तक करीब 25 किलोमीटर कर दी गई और यह कार्य राय कंस्ट्रक्शन को आवंटित किया गया.कांग्रेस ने दस्तावेजों और मौके का मिलान कराने की मांग कीकांग्रेस ने मुख्यमंत्री से दोनों सड़क कार्यों के डीपीआर, प्राक्कलन, टेंडर, कार्यादेश, एमबी, भुगतान और पूर्णता प्रमाण-पत्र का मिलान कराने की मांग की है. साथ ही स्थल की वास्तविक स्थिति की भी जांच कराने को कहा है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि पहले से स्वीकृत या निर्मित सड़क के किसी हिस्से को दोबारा दूसरे कार्य में शामिल तो नहीं किया गया. कांग्रेस का कहना है कि यदि जांच में डुप्लिकेसी या ओवरलैपिंग की पुष्टि होती है, तो यह सरकारी राशि के दुरुपयोग और गंभीर वित्तीय अनियमितता का मामला हो सकता है. पार्टी ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में राय कंस्ट्रक्शन को आवंटित अन्य सड़क और विकास कार्यों की भी जांच कराने की मांग की है.2023 में कुईरा पंचायत में सड़क का टेंडरदस्तावेजों के मुताबिक ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल चक्रधरपुर की ओर से 4 मार्च 2023 को एक अल्पकालीन पुनर्निविदा आमंत्रित की गई थी. इसमें कुईरा पंचायत अंतर्गत गोईलकेरा प्रखंड में एसएफ से मेरालगड़ा तक करीब एक किलोमीटर पीसीसी सड़क निर्माण का कार्य शामिल था. इस कार्य की अनुमानित राशि करीब 49.57 लाख रुपये दर्ज है. निविदा के लिए 16 मार्च 2023 तक आवेदन की अंतिम तिथि रखी गई थी. टेंडर दस्तावेज में यह भी उल्लेख है कि एक संवेदक को दो कार्य से अधिक का परिमाण विपत्र निर्गत नहीं किया जाएगा और निविदा प्रक्रिया से जुड़ी निर्धारित शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा.2024 में कुईरा से हाथीबुरु तक करीब 25 किमी सड़क का कामवहीं, ग्रामीण कार्य विभाग के दूसरे दस्तावेज में कुईरा से हाथीबुरु और हुसीपी से बोड़ाम भागया होते हुए मरादिरी तक सड़क निर्माण कार्य का उल्लेख है. इसकी लंबाई करीब 24.940 किलोमीटर दर्ज है. विभागीय पत्र के मुताबिक इस कार्य के लिए न्यूनतम वैध दरदाता के रूप में मेसर्स राय कंस्ट्रक्शन, मानगो, जमशेदपुर का चयन किया गया. कार्य की लागत करीब 35.37 करोड़ रुपये बताई गई है और कार्य पूरा करने की अवधि 15 कैलेंडर माह निर्धारित की गई. विभाग ने कार्य शुरू करने से पहले सड़क की वर्तमान स्थिति का वीडियो और जियोटैग फोटोग्राफ लेने की शर्त भी रखी थी. साथ ही कार्य पूरा होने के बाद निर्मित सड़क का वीडियो और जियोटैग फोटोग्राफ संचिका में संलग्न करने का निर्देश दिया गया था.टेंडर में राय कंस्ट्रक्शन की सबसे कम दरविभागीय टेंडर दस्तावेज में कुईरा से हाथीबुरु, हुसीपी से सोराम वाया मरादिरी तक 24.940 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य के लिए अलग-अलग बोली लगाने वाले संवेदकों का विवरण है. इसमें राय कंस्ट्रक्शन की बोली सबसे कम दर्ज की गई है. दस्तावेज में उसे Lowest Amount Quoted के रूप में दर्शाया गया है.रांची से संवाददाता राहुल कुमार की रिपोर्ट
देवघर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सफर भारतीय राजनीति में उल्लेखनीय अध्याय है.अब इस सफर में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव जुड़ने जा रहा है. 17 अक्टूबर 2026 को नरेंद्र मोदी के पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाले 25 वर्ष पूरे होंगे. इस खास अवसर को बीजेपी ने जश्न तक सीमित रखने के बजाय सेवा और जनकल्याण से जोड़ने का निर्णय लिया है.बीजेपी नेता एवं पूर्व विधायक नारायण दास ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू होगा,जो पूरे देश में एक माह तक चलेगा.नारायण दास ने कहा कि अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर,स्वच्छता अभियान और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसके साथ ही लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे. इन शिविरों में आम लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभुकों को लाभ दिलाने का प्रयास होगा.उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और सहायता का लाभ पहुंचाना है. बीजेपी कार्यकर्ता देशभर में सेवा गतिविधियों के माध्यम से आम जनता से जुड़ेंगे.
जमशेदपुर:उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एक कार्यक्रम में शामिल होने जमशेदपुर पहुंचे. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला. अजय कुमार लल्लू ने कहा कि देश में नफरत और हिंसा का माहौल बनाया जा रहा है. लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी और आरएसएस उस विरासत को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, जिस शहादत और संघर्ष के बल पर देश आजाद हुआ था. उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में जल्द चुनाव होने वाले हैं. इस बीच पेपर लीक का मुद्दा पूरे देश में छाया हुआ है,जो बेहद गंभीर और चिंता का विषय है. इन्हीं मुद्दों को लेकर राहुल गांधी पूरे देश में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम चला रहे हैं,जिसे छात्रों का अच्छा समर्थन मिल रहा है.अजय कुमार लल्लूने कहा कि छात्र और किसान कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं और परेशान हैं. उन्होंने मंदिरों से चंदा चोरी के आरोप भी लगाए और कहा कि बीजेपी धर्म के नाम पर हिंदुओं को बरगलाने का काम कर रही है. जो सफल नहीं होगा. बता दें कि अजय कुमार लल्लू बिष्टुपुर में आयोजित साझी शहादत साझी विरासत कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे.
मुंगेर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से देशभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान की शुरुआत होगी। यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के जरिए प्रधानमंत्री के सेवा-संकल्प के प्रति जनता का आभार और आशीर्वाद व्यक्त किया जाएगा।मुंगेर बीजेपी विधायक कुमार प्रणय ने बताया कि अभियान की शुरुआत 17 सितंबर की शाम सात बजे पूरे बिहार में एक साथ दीप प्रज्वलित कर की जाएगी। इसके बाद घर-घर दीप पहुंचाकर लोगों को अपने घरों में दीप जलाने और प्रधानमंत्री के प्रति आशीर्वाद व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जन-वितरण दुकानों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से दीपों का वितरण किया जाएगा।इस अभियान के तहत प्रत्येक जिले के प्रमुख 10 स्थानों पर सामूहिक दीप प्रज्वलन की भी योजना है। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना की कॉलोनियां, अमृत सरोवर, नवनिर्मित सेतु, बांध, जन औषधि केंद्र, आयुष्मान अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान, मंदिर और प्रमुख घाट शामिल हैं। देशभर में 25 करोड़ लोगों और बिहार में करीब 2 करोड़ 50 लाख लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। सोशल मीडिया पर #AashirwadKaDiya के जरिए अभियान का प्रचार किया जाएगा।
पटना: जिले के ग्राम कचहरी न्याय मित्र संघ कैमूर-भभुआ के प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा.न्याय मित्रों ने अपनी प्रमुख मांगों में सेवा को स्थायी करने और मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोतरी की मांग रखी. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वर्तमान में उन्हें करीब 7 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलता है,जो मौजूदा महंगाई और जिम्मेदारियों को देखते हुए पर्याप्त नहीं है.प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि वर्ष 2007 में नियुक्ति के बाद से न्याय मित्र लगातार ग्राम कचहरियों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी भूमिका केवल न्यायिक कार्यों तक सीमित नहीं है,बल्कि समय-समय पर सरकार और प्रशासन की ओर से सौंपे गए विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों में भी वे योगदान देते रहे हैं.न्याय मित्रों ने नीतीश कुमार से उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया.प्रतिनिधिमंडल के मुताबिक,नीतीश कुमार ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और न्याय मित्रों के कार्यों की सराहना की.उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी. नीतीश कुमार से मिले इस आश्वासन के बाद न्याय मित्रों को अपनी मांगों के समाधान की उम्मीद जगी है.अब नजर इस बात पर रहेगी कि सरकार सेवा स्थायीकरण और मानदेय वृद्धि को लेकर आगे क्या कदम उठाती है.
पटना: बिहार में बाढ़ और कटाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार पर जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने बिहार में बाढ़ और कटाव की स्थिति को लेकर पत्र लिखा था, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला।तेजस्वी ने आरोप लगाया है कि बिहार को न तो बाढ़ को लेकर पर्याप्त राहत मिली और न ही कोई विशेष पैकेज दिया गया। उन्होंने कहा कि बिहार के 30 से 35 सांसद और 6 से 7 मंत्री केंद्र में हैं,लेकिन इनमें किसी की इतनी हैसियत नहीं कि वह बिहार के लिए विशेष पैकेज लेकर आ सके।तेजस्वी ने सवाल उठाया कि बिहार के लिए ये लोग क्या लेकर आए? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बिहार के हाथ में ठेंगा है। तेजस्वी ने लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल का जिक्र करते हुए दावा किया कि उस समय बिहार के लिए विशेष पैकेज लाया गया था।उन्होंने गुजरात और बिहार के साथ केंद्र के कथित व्यवहार पर भी सवाल खड़े किए। तेजस्वी ने कहा कि गुजरात में पानी बरसने पर भी विशेष पैकेज मिल जाता है, तो बिहार के साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है?तेजस्वी ने दावा किया कि बिहार में करीब 45 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, लेकिन उनकी सुध नहीं ली जा रही। उन्होंने कहा कि चार साल 11 महीने तक बिहार पर ध्यान नहीं दिया जाता और चुनाव के आखिरी महीने में 10 हजार रुपये देने की बात होती है।तेजस्वी ने अमित शाह के पुराने दावे का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार में बाढ़ रोकने की बात कही थी, लेकिन बाढ़ रोकना तो दूर, अमित शाह इसे देखने तक नहीं आए।बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट
गिरिडीह: जिले के बनियाडीह में दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. जेएमएम परिवार गिरिडीह प्रखंड एवं झाकोमयू गिरिडीह के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्रद्धांजलि सभाकार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता,समर्थक और स्थानीय लोग शामिल हुए. झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन मुख्य रूप से मौजूद रहे. उन्होंने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने दिवंगत मंत्री के राजनीतिक जीवन, व्यक्तित्व और जनसेवा के कार्यों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा क्षेत्र के विकास और आम लोगों के हितों को प्राथमिकता दी.कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम, जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे. वक्ताओं ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन जेएमएम परिवार के साथ-साथ गिरिडीह के लिए भी अपूरणीय क्षति है. उन्होंने विकास कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई है. श्रद्धांजलि सभा के दौरान माहौल पूरी तरह गमगीन रहा. उपस्थित लोगों ने नम आंखों से उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को नमन किया.
बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी अपने प्रवास कार्यक्रम के तहत कटिहार पहुंचे. कटिहार पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया. प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के इस स्नेह और विश्वास के लिए आभार जताते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर लगातार मजबूत हो रही है.‎‎कटिहार पहुंचने के बाद संजय सरावगी जिला कार्यालय,सिरसा पहुंचे. यहां कार्यकर्ता समागम सह सम्मान समारोह में उन्होंने हिस्सा लिया. इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे.‎प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी केवल चुनाव लड़ने वाला राजनीतिक संगठन नहीं,बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए निरंतर काम करने वाला संगठन है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का आह्वान किया.‎‎उन्होंने कहा कि बीजेपी की सबसे बड़ी विशेषता उसका कार्यकर्ता आधारित संगठन है. पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन का प्रतिनिधि है और जनता के बीच बीजेपी की नीतियों एवं सरकार के कार्यों को पहुंचाने की जिम्मेदारी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच जाएं, लोगों की समस्याओं को सुनें और उनके समाधान के लिए सकारात्मक भूमिका निभाएं. उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन का आधार केवल पदाधिकारी नहीं, बल्कि बूथ से लेकर जिला स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ताओं की पूरी टीम होती है।‎‎कार्यकर्ता समागम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया. उन्होंने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने वर्षों से संगठन के लिए अपना समय और ऊर्जा समर्पित की है, उनका सम्मान वास्तव में बीजेपी की कार्यसंस्कृति का सम्मान है. कार्यकर्ताओं के उत्साह और सहभागिता को देखते हुए उन्होंने कहा कि कटिहार में संगठन पूरी मजबूती के साथ जनसेवा और राजनीतिक गतिविधियों को आगे बढ़ा रहा है.‎‎इसके बाद संजय सरावगी मिरचाईबाड़ी स्थित पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के आवास पहुंचे, जहां जिला कोर कमिटी की बैठक आयोजित हुई. बैठक में जिले में संगठन की वर्तमान स्थिति,आगामी कार्यक्रमों, बूथ स्तर की गतिविधियों और संगठन को और प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई.‎‎प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों से जमीनी स्तर की जानकारी ली और संगठनात्मक गतिविधियों में निरंतरता बनाए रखने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठन की तैयारी ही बीजेपी की सबसे बड़ी पूंजी होगी.‎‎उन्होंने कहा कि बीजेपी संगठन समाज के हर वर्ग के साथ संवाद और सहभागिता को महत्व देता है. कार्यकर्ताओं से लेकर व्यापारी, युवा, महिला, किसान और विभिन्न सामाजिक समूहों तक सभी के साथ निरंतर संवाद के माध्यम से ही विकसित बिहार के संकल्प को मजबूत आधार दिया जा सकता है. कटिहार प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन और समाज के बीच इसी संवाद को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया.‎‎संजय सरावगी के कटिहार प्रवास के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं,जिला पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही. पूरे दिन संगठनात्मक कार्यक्रमों के साथ समाज के महत्वपूर्ण वर्गों से संवाद के जरिए प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी के जनसंपर्क और संगठन विस्तार की दिशा को मजबूती देने का संदेश दिया.
जमशेदपुर: बीजेपी प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने रविवार को साकची जिला बीजेपी कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक सेवक के रूप में 25 वर्ष पूरे होने और उनके जन्मदिन के अवसर पर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर प्रेस वार्ता को संबोधित किया.प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अमर बाउरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे लंबे समय तक निरंतर सेवा देने का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है, बिना किसी अवकाश के उन्होंने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है.उनके कार्यकाल में पूरे देश में व्यापक बदलाव देखने को मिला है. उनका समर्पण हर राजनेता के लिए प्रेरणा का स्रोत है.उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के दिन से ‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रारंभ होगा,जो एक माह तक चलेगा. इस अभियान का उद्देश्य सेवा को लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ना है. यह कार्यक्रम पूरे देश के साथ-साथ झारखंड प्रदेश में भी व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा.अमर बाउरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व की सशक्त अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करते हुए तीसरे स्थान पर पहुंचाना काबिले-तारीफ उपलब्धि है.
कोडरमा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी एक महीने तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी. कोडरमा में बीजेपी ने प्रेस वार्ता कर अभियान की जानकारी दी.प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा.विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और 12 साल देश के प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा की है. उनके नेतृत्व में देश ने विकास की नई गति पकड़ी है और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचा है.उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है.इसी संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बीजेपी कार्यकर्ता एक महीने तक सेवा कार्य करेंगे.विधायक ने बताया कि 17 सितंबर को पीएम के जन्मदिन पर शाम 7 बजे घर-घर दीपक जलाकर उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की जाएगी.
पूर्णिया:बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी मधेपुरा के रास्ते वाहनों के काफिले के साथ पूर्णिया के बनमनखी पहुंचे. विधायक कृष्ण कुमार ऋषि समेत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उत्सव पर सेवा संकल्प समर्पण अभियान के एक महीने तक मनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस दिन बीजेपी युवा मोर्चा के सदस्य रक्तदान करेंगे. शाम में पूरे देश में लोग प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीप जलाएंगे. इसको लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है.
पटना: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह सीमांचल की राजनीति के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान साहब का निधन पर राष्ट्रीय जनता दल के तमाम नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उनके निधन की खबर आते ही पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल और कांग्रेस समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। अब्दुल जलील मस्तान कांग्रेस के कद्दावर चेहरों में गिने जाते थे.आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद,पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित राजद के अन्य नेताओं ने पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान साहब के इंतकाल पर गहरे रंजो गम का इजहार करते हुए कहा कि सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में बिहार को बड़ा नुकसान हुआ है.विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की है.बता दें कि पूर्व उत्पाद व निबंधन मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का नई दिल्ली स्थित एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया था. मस्तान के निधन को सीमांचल की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है.
रांची: JSSC नियुक्ति घोटाला मामले पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रहा.नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने CID जांच में लीपापोती और प्रभावशाली लोगों को बचाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जांच की दिशा को लेकर ऐसी शिकायतें मिल रही हैं, जिनसे सच्चाई दबाने और बड़े नामों को बचाने की आशंका पैदा होती है।बाबूलालमरांडी ने बताया कि पूछताछ के दौरान कुछ लोग हाईप्रोफाइल नेता,अधिकारी या बिचौलियों के जरिए रिश्वत के लेन-देन और उनकी कथित संलिप्तता की जानकारी देते हैं, लेकिन बयानों से ऐसे हिस्से हटाए जाने की शिकायत सामने आ रही है. उन्होंने कहा कि यदि ये शिकायतें सही हैं तो यह बेहद गंभीर मामला है.बयान की वीडियोग्राफी की मांगनेता प्रतिपक्ष ने संवेदनशील मामले में बयान दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि मूल रिकॉर्डिंग को बिना छेड़छाड़ सुरक्षित रखा जाना चाहिए, ताकि बाद में किसी बयान में बदलाव की गुंजाइश न रहे.मरांडी ने कहा कि जांच का उद्देश्य सच्चाई सामने लाना होना चाहिए, न कि किसी प्रभावशाली व्यक्ति को बचाना. उन्होंने छोटे अधिकारियों और कर्मचारियों को बलि का बकरा बनाए जाने की आशंका भी जताई.CBI जांच की मांगबाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से JSSC नियुक्ति घोटाले की CBI जांच की अनुशंसा करने की मांग की. उन्होंने कहा कि जांच को प्रभावित करने, बयान से नाम हटाने, डिजिटल साक्ष्य मिटाने या साक्ष्यों को दबाने की शिकायतों की भी जांच होनी चाहिए.उन्होंने सभी मूल बयान, वीडियो रिकॉर्डिंग और डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की मांग करते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इस मामले में असली दोषियों के साथ उन्हें बचाने वालों की भी जवाबदेही तय होनी चाहिए.