सरायकेला:पश्चिमी सिंहभूम में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सांसद जोबा माझी ने अपने क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में भाग लिया. उन्होंने राजनगर में स्थापित वीर सिंधु कानू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आदिवासी शहीदों को नमन किया. इस अवसर पर सांसद जोबा माझी ने कहा कि आदिवासी जनजाति पर लंबे समय तक बहुत अत्याचार हुआ है. इसी पीड़ा को ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ ने बहुत सोच-समझकर 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस घोषित किया. उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि समाज शिक्षा से लेकर हर क्षेत्र में आगे बढ़े और साथ ही अपनी परंपरा, भाषा और संस्कृति को बचाने के लिए ठोस कदम उठाए. सांसद ने आदिवासियों से जल, जंगल, जमीन और अपनी पहचान की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया.
विश्व आदिवासी दिवस
सरायकेला में सांसद जोबा माझी ने जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया

