Hindi News / तेजस्वी यादव ने सरकार पर कसा तंज,कहा-बिहार भ्रष्टाचार में शीर्ष पर

विक्रमशिला पुल ढहने पर सियासत : तेजस्वी यादव ने सरकार पर कसा तंज,कहा-बिहार भ्रष्टाचार में शीर्ष पर

Edited By:  |
vikramshila pool dahne par siyasat vikramshila pool dahne par siyasat

पटना: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट कर भागलपुर विक्रमशिला पुल ढहने पर सरकार पर तंज कसा है. तेजस्वी ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए लिखा है किभ्रष्ट NDA सरकार के सौजन्य से भागलपुर में विक्रमशिला पुल ने गंगा नदी में समाधि ले ली. तंज कसते हुए कहा किभ्रष्टाचार का इससे भी बड़ा कोई प्रत्यक्ष प्रमाण चाहिए. तेजस्वी यादव के इस पोस्ट से राजनितिक सरगर्मी तेज हो गई है.

तेजस्वी यादव ने कहा किविगत महीने हम लोगों ने सरकार को आगाह किया था कि यह पुल गिर सकता है, लेकिन आदतन सरकार ने अपनी भ्रष्ट व्यवस्था का बचाव करते हुए पल्ला झाड़ लिया. जिस वक्त पुल गिरा अनेक वाहन पुल पर थे, लेकिन ईश्वर का आशीर्वाद रहा कि गिरने वाले स्लैब पर नहीं थे इसलिए जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.

उन्होंने आंकड़े बताते हुए कहा कि विगत दो सालों में बिहार में 100 से अधिक पुल-पुलिया गिरे है. तभी तो बिहार भ्रष्टाचार में शीर्ष पर है.