Hindi News / जनता ने अहंकारी ममता सरकार को उखाड़ फेंका-अमर बाउरी

चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया : जनता ने अहंकारी ममता सरकार को उखाड़ फेंका-अमर बाउरी

Edited By:  |
chunaw parinam par pratikirya chunaw parinam par pratikirya

रांची:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव मतगणना में बीजेपी को बहुमत मिलता देखकर झारखंड बीजेपी में खुशी की लहर है. प्रदेश कार्यालय में जमकर कुशियां मनाई जा रही है. बताए कि 77 साल बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में कमल खिलेगा. बीजेपी को मिल रही जीत पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

बीजेपी के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भगवा लहरा रहा है और आजादी के 77 वर्ष बाद बाद पहली बार डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की इस जन्मभूमि में कमल फूल, पद्मफूल की सरकार बन रही है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के और अमित शाह के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल की जनता ने अद्भुत जनादेश दिया है और पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं और जनता ने भी इस अहंकारी ममता दीदी की सरकार को उखाड़ फेंका है.

मर कुमार बाउरी ने कहा किआज सही मायने में पश्चिम बंगाल पुनः एक बार आजादी महसूस कर रहा है. जैसे स्वतंत्रता आंदोलन था, वैसा ही ये लड़ाई थी. पश्चिम बंगाल के इस निर्वाचन में पश्चिम बंगाल ने विजय प्राप्त की है.