Hindi News / रांची पुलिस ने मुख्य शूटर सचिन यादव को किया गिरफ्तार

टी टॉस रेस्टुरेंट में गोलीबारी मामला : रांची पुलिस ने मुख्य शूटर सचिन यादव को किया गिरफ्तार

Edited By:  |
ti tos reastaurant mein golibari mamla ti tos reastaurant mein golibari mamla

रांची:एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के चर्चित टी टॉस रेस्टुरेंट में हुई गोलीबारी मामले में पुलिस नेएक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. रांची पुलिस ने मुख्य आरोपी शूटर सचिन यादव को गिरफ्तार कर लिया है. दशम फॉल इलाके से गिरफ्तार किया गया है. आरोपीने बताया कि फायरिंग के लिए उसे 1 लाख रुपए मिलने वाले थे. इस मामले में पूर्व में भी 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

बता दें कि 27 दिसंबर 2025 को रेस्टोरेंट मालिक राजकुमार गोप से 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी. रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने अचानक रेस्टोरेंट धावा बोला था. फायरिंग में टी टॉस रेस्टुरेंट के एक स्टाफ की गोली लगने से मौत हो गई थी. हालांकि, अपरादियों ने रेस्टोरेंट मालिक राजकुमार गोप को जान से मारने आया था. इस दटना के बाद से रांची पुलिस ने lत्वरित कार्रवाई करते हुए पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार था. लगातार छापेमारी के बाद मुख्य शूटर को भी दबोच लिया गया.