Hindi News / शिक्षक दिवस पर रांची के JEPC सभागार में शिक्षकों को किया गया सम्मानित...

Teachers Day 2026 : शिक्षक दिवस पर रांची के JEPC सभागार में शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Edited By:  |
Reported By:
teachers day 2026 teachers day 2026

रांची:शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान,नवाचार और पाठ्यपुस्तक निर्माण में सराहनीय कार्य करने वाले 192 शिक्षकों को सम्मानित किया गया.JEPCसभागार में शिक्षकों को शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

JEPC सभागार में आयोजित इस राज्य स्तरीय समारोह में पश्चिमी सिंहभूम की रंजीता गाँधी और चाईबासा की शिल्पा गुप्ता को राजकीय सम्मान से नवाजा गया. यह सम्मान तमाम चयनित शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, नवाचार और पाठ्यक्रम निर्माण में सराहनीय कार्य के लिए प्रदान किया गया.

आपको बता दें कि देशभर में आज के दिन को महान शिक्षाविद् और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है. इस अवसर पर परियोजना के निदेशक ने कहा कि, शिक्षक विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने,उनके चरित्र का निर्माण करने और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने शिक्षकों से नई तकनीक और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को अपनाने तथा विद्यार्थियों में स्वतंत्र चिंतन और जिज्ञासा विकसित करने का आह्वान किया. इस मौके पर सम्मानित किए गए शिक्षकों ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि,जब उन्हें अपनी मेहनत और कार्यों के लिए सम्मानित किया जाता है तो उनके भीतर और भी बेहतर करने की ललक पैदा होती है. और यही भावना देश को बेहतर भविष्य प्रदान करने में अहम भूमिका निभाती है.