टाटा मोटर्स के बाहर धरना : कम्पनी और युनियन नेता पर मनमानी करने का आरोप,कई मांगों को लेकर सैकड़ों मजदूर एकजुट
Edited By:
|
Updated :14 Apr, 2026, 03:59 PM(IST)
जमशेदपुर: टेल्को टाटा मोटर्स गेट नंबर एक के बाहर मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर मजदूर नेता के नेतृव में लोगों ने धरना दिया, कर्मचारियों को स्थाईकरण करने समेत कई मांगों को प्रबंधक के सामने रखा.
कर्मचारियों को स्थायी करने और वेतन में वृद्धि करने आदि मांगों को लेकर मजदूर नेता बंटी सिंह के नेतृव में बड़ी संख्या में लोग एकजुट हुए. लोगों ने टेल्को टाटा मोटर्स प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोला, साथ ही युनियन के अध्यक्ष आर के सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
मजदूर नेताबंटी सिंह ने कम्पनी और युनियन के नेता पर मनमानी करने का आरोप लगाया है.जिसके विरोध में बुधवार को सभी लोग धरना पर बैठे गए हैं.





