Hindi News / रिम्स डायरेक्टर के इस्तीफे की चर्चा तेज,CID की छापेमारी के बाद बढ़ी हलचल

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर : रिम्स डायरेक्टर के इस्तीफे की चर्चा तेज,CID की छापेमारी के बाद बढ़ी हलचल

Edited By:  |
sutron k hawalen se badi khabar sutron k hawalen se badi khabar

रांची: सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है. सीआईडी की छापेमारी के बाद रिम्स डायरेक्टर के इस्तीफे की चर्चा तेज हो गयी है. रिम्स डायरेक्ट डॉक्टर राजकुमार इस्तीफा दे सकते हैं. बीते दिन बुधवार को CID की टीम फर्जी एडमिशन और टेंडर में अनियमित की शिकायत पर जांच करने पहुंची थी. CID ने डीन ऑफिस के डेटा सेंटर में घंटों छानबीन की थी. सीआईडी की दो टीमों ने रिम्स के डेटा सेंटर, डीन ऑफिस व प्रशासनिक विभाग में कागजातों की जांच की थी. रिम्स निदेशक, डीन, चिकित्सा अधीक्षक और कर्मचारियों से भी पूछताछ की गयी थी.

सीआईडी को शिकायत मिली थी कि 2025 के शैक्षणिक सत्र में एमबीबीएस में तीन और बीडीएस के एक स्टूडेंट का फर्जी जाति व विकलांगता सर्टिफिकेट पर एडमिशन हुआ था. सीआईडी ने इन तीन स्टूडेंट के प्रमाण पत्रों की जांच की और जरूरी दस्तावेज जब्त कर लिए. सीआईडी इस बात की जांच कर रही है कि बिना प्रमाण पत्रों की जांच के कैसे एडमिशन हुआ और उन स्टूडेंट्स ने प्रथम वर्ष का पाठ्यक्रम भी लगभग पूरा कर लिया. इस पूरे घटनाक्रम पर रिम्स डायरेक्ट पर सवाल उठने लगे थे.