Hindi News / कस्टमर बनकर पहुंची पुलिस, 3 लड़कियां समेत मकान मालिक अरेस्ट

सीतामढ़ी में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश : कस्टमर बनकर पहुंची पुलिस, 3 लड़कियां समेत मकान मालिक अरेस्ट

Edited By:  |
sitamadhi me sex racket ka bhandafod sitamadhi me sex racket ka bhandafod

सीतामढ़ी : खबर है सीतामढ़ी से जहां ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश पुलिस ने कर दिया है। बताया जा रहा है पुलिस ने मौके से एक नाबालिग समेत 3 युवती और मकान मालिक को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि शहर के रिहायशी इलाके में एक किराए के मकान में धंधा चलाया जा रहा था।


मामला सीतामढ़ी के मेहसौल ओपी क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां बसवरिया सुंदर नगर में पुलिस ने किराये के मकान में रेड मार कर एक नाबालिग समेत तीन युवती और मकान मालिक को गिरफ्तार किया है। जानकारी मिल रही है कि जिले के एक एनजीओ के पदाधिकारी ने पुलिस को इस रैकेट की सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि सुंदर नगर स्थित चंदन साह के मकान में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इसके बाद SP के निर्देश पर डीएसपी मुख्यालय राकेश रंजन के नेतृत्व में नगर, बाजपट्टी और डुमरा थानाध्यक्ष समेत पुलिस बल की एक टीम का गठन किया गया और फिर कार्रवाई की गई।

पूछताछ के दौरान ही गिरफ्तार युवतियों ने बताया कि उसका संचालक पुनौरा में रहता है। युवतियों की शिकायत पर पुलिस ने गिरोह के संचालक के घर पुनौरा थाना क्षेत्र के खैरवा स्थित निवास स्थान पर भी छापेमारी की। हालांकि छापेमारी की भनक लगने के कारण आरोपी फरार हो गया। तत्काल डीएसपी मुख्यालय युवतियों से पूछताछ कर रहे हैं।

वहीँ इस संबंध में डीएसपी मुख्यालय- 2 राकेश रंजन ने बताया कि एक साल से मकान किराया पर लेकर कर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। एनजीओ की सूचना मिलने पर सत्यापन के बाद छापेमारी की गई। जहां एक नाबालिग लड़की समेत तीन युवती को बरामद किया गया है। ऑर्केस्ट्रा संचालन के नाम पर लड़कियों को मकान में रखा देह व्यापार कराया जा रहा था। गिरोह के मुख्य संचालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।