Hindi News / एक शिक्षिका के भरोसे 43 बच्चों की पढ़ाई,LKG से आठवीं तक की जिम्मेदारी

सिमडेगा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय की हकीकत : एक शिक्षिका के भरोसे 43 बच्चों की पढ़ाई,LKG से आठवीं तक की जिम्मेदारी

Edited By:  |
simdega k utkarmit madhya vidyalay ki haqiqat simdega k utkarmit madhya vidyalay ki haqiqat

सिमडेगा:जिले के जलडेगा प्रखंड के राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिहरमुंडा में शिक्षकों की कमी से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है. इसका सीधा असर बच्चों के पठन-पाठन पर पड़ रहा है. विद्यालय में LKG से लेकर कक्षा आठवीं तक कुल 43 बच्चे नामांकित हैं, जिनकी पढ़ाई की जिम्मेदारी फिलहाल एकमात्र सहायक शिक्षिका कार्मेला खाखा के भरोसे है.

अलग-अलग कक्षाओं के बच्चों को पढ़ाने के साथ शिक्षिका को विद्यालय के विभागीय कार्य भी संभालने पड़ते हैं. समय-समय पर बीआरसी, प्रखंड एवं अन्य कार्यालयों में विभागीय कार्यों के लिए जाना पड़ता है. ऐसे में उनके विद्यालय से बाहर रहने पर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है.

LKG से आठवीं तक अलग-अलग स्तर के विद्यार्थियों को एक शिक्षिका द्वारा संभालना बड़ी चुनौती है. विद्यालय में अतिरिक्त शिक्षकों की व्यवस्था होने से बच्चों को नियमित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी. स्थानीय स्तर पर शिक्षा विभाग से जल्द शिक्षक उपलब्ध कराने की मांग की गई है.