Hindi News / रांची के बुंडू में जिला स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुए बाबूलाल मरांडी

सेवा संकल्प अभियान की तैयारी में भाजपा : रांची के बुंडू में जिला स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुए बाबूलाल मरांडी

Edited By:  |
Reported By:
seva sankalpa abhiyaan ki taiyari mai bhajpa seva sankalpa abhiyaan ki taiyari mai bhajpa

रांची : बुंडू में भारतीय जनता पार्टी रांची जिला पूर्वी की ओर से आगामी सेवा संकल्प अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने तक चलने वाले इस अभियान को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई. कार्यशाला में झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी शामिल हुए. कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया.

बाबूलाल मरांडी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. वंदे मातरम गीत के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ. कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाना था, ताकि अभियान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा सके. 17 सितंबर से अभियान की शुरुआत होगी. यह दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन विश्वकर्मा पूजा के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है.

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की जाएगी. साथ ही देश के प्रधानमंत्री के रूप में उनके लंबे समय से जारी राष्ट्र और जनसेवा के कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा. अभियान के दौरान विभिन्न सामाजिक और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. वहीं विशेष अवसरों पर घर-घर दीप जलाकर लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की भी तैयारी है. कार्यशाला में रांची जिला पूर्वी के पार्टी पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.