Hindi News / 22 एजेंडे पर लगी मुहर, सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर क्षेत्र का बड़े...

सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म : 22 एजेंडे पर लगी मुहर, सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर क्षेत्र का बड़े स्तर पर होगा विकास

Edited By:  |
samrat cabinet ki baithak khatma samrat cabinet ki baithak khatma

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में पटना में बुधवार को बिहार मंत्रिपरिषद की अहम बैठक संपन्न हुई. बैठक में 22 प्रस्तावों पर मुहर लगी है.

बैठक में“बिहार निबंधन नियमावली2026”को मंजूरी दी गई. वहीं80वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को निबंधन में विशेष सुविधा मिलेगी.

मुंगेर के तारापुर में पर्यटन विकास के लिए15एकड़ से अधिक जमीन हस्तांतरित होगी.

सारण के सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर क्षेत्र का बड़े स्तर पर विकास होगा.

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर680करोड़ की योजना को स्वीकृति मिली.

राज्य के75आईटीआई को आधुनिक बनाने की योजना पास हुई.

इस योजना पर कुल3615करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

शहरी विकास के लिए11ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित किए जाएंगे.

इन क्षेत्रों में जमीन खरीद-बिक्री और निर्माण पर रोक लगाने का फैसला लिया गया.

सरकार ने योजनाओं के तेजी से क्रियान्वयन पर जोर दिया.

बैठक में कई विभागों के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--