रिम्स जीबी की 65वीं बैठक : डॉ.इरफान अंसारी की अध्यक्षता में 26 एजेंडो पर चर्चा,हईटेक होंगे स्वास्थ्य विभाग
रांची:झारखंडके स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अध्यक्षता में मंगलवार को रिम्स परिसर में जीबी की 65वीं बैठक हुई. बैठक में स्वास्थ्य मंत्री के अलावे कांके विधायक सुरेश बैठा, रिम्स के निदेशक सहित जीबी के लगभग सभी सदस्य मौजूद रहे. बैठक में कुल 26 एजेंडे पर चर्चा कर फैसला लिया गया. जिसमें से कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए. बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, मेडिकल शिक्षा को मजबूत करने, नए मेडिकल उपकरण खरीदने, अस्पताल की सुविधाएं बढ़ाने और कर्मचारियों से जुड़े प्रस्तावों पर फोकस रहा.
रिम्स को नई व्यवस्था के साथ चलाने पर चर्चा की गई. रिम्स के सभी हॉस्टल को पीपीपी मोड पर संचालित किया जाएगा. रिम्स में नए वार्ड और ओपीडी ब्लॉक भी बनेंगे.एयरपोर्ट के तर्ज पर हाईटेक शौचालय का निर्माण रिम्स के प्रवेश द्वार पर होगा. ऑर्थोपेडिक वार्ड को नए सिरे से डेवलप करने पर भी चर्चा की गई. रिम्स के टूटे हुए फ्लोर का भी मरम्मती करने पर निरेणय लिया गया.
वार्ड की सुरक्षा बढ़ाने के लिए वार्ड बॉय की नियुक्ति की जाएगी. 250 एमबीबीएस सीट होने पर केंद्र सरकार से मिलेगी हर सीट के एवज में 1.4 करोड रुपए. रिम्स में 200 नए वेंटीलेटर भी खरीदे जाएंगे.
रिम्स में रोबोटिक सर्जरी का प्रस्ताव पास किया गया. डॉ.इरफान अंसारी ने बताया कि रिम्स में स्मार्ट क्लास भी बनेंगे. वहीं, बुधवार को स्पेशलिस्ट डॉक्टर के बीच रिम्स में नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे.





