Hindi News / सीसीटीवी का डीवीआर भी चंपत,पुलिस के लिए बनी चुनौती

रांची के जेवर दुकान में भीषण चोरी : सीसीटीवी का डीवीआर भी चंपत,पुलिस के लिए बनी चुनौती

Edited By:  |
ranchi k jewar dukan mein bhisan chori ranchi k jewar dukan mein bhisan chori

रांची:राजधानी रांची में चोरों के हौसले बुलंद है. एक के बाद एक जेवर दुकान को निशाने बना रहे. इस बार कांके रोड स्थित एक जेवर दुकान में भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. शातिर चोरों ने दुकान में घुसकर लाखों के जेवरात और नगद लेकर बड़े आराम से चलते बने. वारदात के बाद दुकान में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गए. जिससे पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बन गयी है. जबकि, कुछ दिन पहले भी बरियातु थाना क्षेत्र में स्थित एक जेवर दुकान में भीषण चोरी हुई थी.

घटना के बारे बताया जा रहा है कि अपराधी छत के रास्ते दुकान में घुसे. एल्बेस्टर शीट को तोड़कर दुकान में अंदर प्रवेश किया और सारे कीमती जेवरात और नगद लेकर फरार हो गए. चोरी की इस घटना में लाखों के नुकसान बताए जा रहे.

फिलहाल दुकानदार स्टॉक मिलान कर सही आंकलन में जुटे हुए है. घटना की जानकारी मिलते ही गोंदा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।अपराधियों ने वारदात के बाद दुकान में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, जिससे पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बन गयी है. फिलहाल पुलिस आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की गहन जांच में जुट गई है.