गिरिडीह शिक्षा हब बनने की ओर अग्रसर : मंत्री सुदिव्य सोनू और विधायक कल्पना ने किया इंजीनियरिंग कॉलेज का शिलान्यास
गिरिडीह:जिले के पचम्बा स्थित जरीडीह में बहुत जल्द राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बन कर तैयार होने वाला है. इसी कड़ी में गुरुवार को मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय का विधिवत शिलान्यास किया. इस मौके पर जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह, मेयर प्रमिला मेहरा, उपायुक्त रामनिवास यादव और एसपी बिमल कुमार के अलावे कई पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का जताया आभार
इस मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने गिरिडीह जिले को शिक्षा का हब बनाने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का आभार जताया. कहा कि बहुत जल्द गिरिडीह पूरे राज्य में शिक्षा के लिए जानी जाएगी. आने वाले समय मे गिरिडीह जिले में सर जे सी बोस यूनिवर्सिटी, लॉ कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज शुरू होगा. इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज की भी सौगात गिरिडीह को मिलने वाली है.
विधायक नेबच्चों को किया प्रेरित
गांडेय विधायक ने इस कॉलेज के शिलान्यास को झारखण्ड के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक मजबूत कदम बताया है. कल्पना सोरेन ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखण्ड के आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर शिक्षा की नींव डालने का काम कर रहे हैं. जिससे आने वाले समय में यहां के बच्चों को मेडिकल इंजीनियरिंग के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. विधायक ने लोगों से अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए भी प्रेरित किया. कहा कि सरकार राज्य में बेहतर शिक्षा देने के लिए कटिबध है.





