Hindi News / दानपेटी से पैसे चोरी के मिले संकेत,हत्या के सटीक कारणों का खुलासा नहीं

रांची के जगरनाथपुर मंदिर में हत्या : दानपेटी से पैसे चोरी के मिले संकेत,हत्या के सटीक कारणों का खुलासा नहीं

Edited By:  |
ranchi k jaggannathpur mandir mein hatya ranchi k jaggannathpur mandir mein hatya

रांची:राजधानी के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. जगन्नाथपुर मंदिर में तैनात गार्ड बिरसा मुंडा की हत्या कर दी गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि चोर चोरी के इरादे से मंदिर परिसर में घुसा था और इसी दौरान गार्ड की हत्या कर दी गई. पुलिस को मंदिर की एक दानपेटी से पैसे चोरी होने के संकेत भी मिले हैं. जिससे इस वारदात के पीछे चोरी की मंशा मजबूत होती दिख रही है. हालांकि, हत्या के सटीक कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है.

मंदिर सेवक मनोज कुमार के अनुसार, पूरे परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. वहीं, रांची के एसएसपी राकेश रंजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई है.