Hindi News / बंगाल में बीजेपी को बढ़त,टीएमसी की बढ़ी बैचेनी,कहा-साजिश का परिणाम

रांची : बंगाल में बीजेपी को बढ़त,टीएमसी की बढ़ी बैचेनी,कहा-साजिश का परिणाम

Edited By:  |
Ranchi Ranchi

रांची:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम की मतगणना जारी है. चुनाव नतीजों के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बहुमत के आंकड़े की ओर बढ़ती नजर आ रही है. इन रुझानों के साथ ही राज्य में सत्ता परिवर्तन की हलचल तेज हो गई है. चुनावी रुझानों पर तमाम नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. इसी कड़ी में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकारी अध्यक्ष फिलमोन टोप्पो ने चुनाव परिणाम पर बड़ा बयान दिया है.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले 15 वर्षों में बंगाल की जनता के विकास के लिए ऐतिहासिक काम किए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि आज जो रुझान बीजेपी के पक्ष में दिख रहे हैं, वे बीजेपी द्वारा राज्य में पैदा किए गए खास हालात और उनके द्वारा रची गई साजिश का परिणाम हैं.

इन आंकड़ों को देखते हुए टीएमसी के कार्यकारी अध्यक्ष फिलमोन टोप्पो ने EC पर गंभीर सवाल उठाया है.