Hindi News / राज्यपाल ने अत्याधुनिक पुस्तकालय का किया अवलोकन,बोले-उज्ज्वल भविष्य की सशक्त आधारशिला है

रांची : राज्यपाल ने अत्याधुनिक पुस्तकालय का किया अवलोकन,बोले-उज्ज्वल भविष्य की सशक्त आधारशिला है

Edited By:  |
ranchi ranchi

रांची:झारखंडकेराज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मोरहाबादी स्थित निर्माणाधीन अत्याधुनिक पुस्तकालय का अवलोकन किया. वहां कार्यरत अभियंताओं एवं कर्मियों से इसकी प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि यह केवल एक भवन नहीं, बल्कि ज्ञान, अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य की एक सशक्त आधारशिला है. उन्होंने इस परियोजना में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) एवं कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत दिए गए योगदान के लिए उन्हें बधाई दी है. राज्यपाल के साथ रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी मौजूद रहे.

युवाओं के लिएआत्मविकास का होगा प्रमुख केंद्र

इस मौके पर राज्यपाल ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि राजधानी रांची को शीघ्र ही एक‘वर्ल्ड क्लास मॉडर्न लाइब्रेरी’ प्राप्त होगी. यह छह मंजिला पुस्तकालय अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा. जहां एक साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी अध्ययन कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि यह पुस्तकालय न केवल रांची, बल्कि पूरे झारखंड के युवाओं के लिए ज्ञान, अनुशासन और आत्मविकास का एक प्रमुख केंद्र बनेगा. यह विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उच्च शिक्षा की तैयारी के लिए उत्कृष्ट वातावरण प्रदान करेगा और उनके सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

आशा, अवसर और उपलब्धि का नया द्वार बनेगा

संतोष कुमार गंगवारने इस परियोजना से जुड़े लोगों के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाएगा. यह पुस्तकालय झारखंड के युवाओं के लिए आशा, अवसर और उपलब्धि का एक नया द्वार बनेगा. उन्होंने यह भी उल्लेख करते हुए कहा कि बरेली में भी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक मॉडल पुस्तकालय की स्थापना की गई थी.

देश के चुनिंदा पुस्तकालयों में स्थान प्राप्त करेगा

इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि यह पहल विशेषकर उन ग्रामीण एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए है, जिन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं हो पाते हैं. यह उनके के लिये अत्यन्त ही सार्थक है. उन्होंने कहा कि इस पुस्तकालय के प्रथम तल पर देश के वीर सपूतों के चित्र एवं उनकी जीवनियां स्थापित की जाएगी, ताकि बच्चे उनसे प्रेरणा प्राप्त कर सके. उन्होंने दावा किया है कि यह आधुनिक पुस्तकालय देश के चुनिंदा पुस्तकालयों में स्थान प्राप्त करेगा और इसमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी अलग से बैठने एवं अध्ययन की व्यवस्था की गई है.