Hindi News / झारखंड विधानसभा में सीएम हेमंत सोरेन ने किया रक्तदान,कहा-रक्तदान करना पुण्य काम

रांची : झारखंड विधानसभा में सीएम हेमंत सोरेन ने किया रक्तदान,कहा-रक्तदान करना पुण्य काम

Edited By:  |
ranchi ranchi

रांची:झारखंड विधानसभा परिसर में स्थित विधानसभा औषधालय में सोमवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्तदान करते हुए शिविर का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने रक्तदान को एक महान मानवीय कार्य बताया.सीएम ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुण्य कार्य है, जिससे अनेक जरूरतमंदों को नया जीवन मिल सकता है.

हेमंत सोरेन ने विधानसभा के सभी सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है. सीएम ने समाज के प्रत्येक वर्ग से रक्तदान के महत्व को समझने और इसे नियमित रूप से अपनाने का बी आग्रह किया है.

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो, मंत्रीगण, तमाम विधायकगण और विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया.