Hindi News / कांग्रेस ने बाहरी तो बीजेपी ने स्थानीय पोलिंग एजेंट पर जताया भरोसा

झारखंड राज्यसभा चुनाव : कांग्रेस ने बाहरी तो बीजेपी ने स्थानीय पोलिंग एजेंट पर जताया भरोसा

Edited By:  |
rajyasabha chunaw-2026 rajyasabha chunaw-2026

रांची:झारखंड में दो सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर महज अब एक दिन बच गए हैं. ऐसे में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी तपिश बढ़ गई है. 18 जून कोमतदान होना है. वहीं,इस चुनाव में पोलिंग एजेंट की अहम भूमिका मानी जाती है,क्योंकि जब विधायक अपने वोट का प्रयोग करते हैं तो वह अपने पार्टी के पोलिंग एजेंट को अपना मत पत्र दिखाते हैं. जिससे यह सुनिश्चित होता है कि विधायक का वोट संबंधित पार्टी के उम्मीदवार को पड़ा है.

इस बार झारखंड के राज्यसभा चुनाव के इतिहास को देखते हुए कांग्रेस ने पार्टी के प्रभारी के.राजू और सह प्रभारी शीरीबेला प्रसाद को पोलिंग एजेंट बनाया है.वहीं, सांसद नासिर हुसैन को कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा का काउंटिंग एजेंट बनाया गया है,तो दूसरी तरफ बीजेपी ने पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही और बीजेपी के प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी को पोलिंग एजेंट बनाई है.

18 जून को मतदान के बाद वोटों की गिनती

राज्यसभा चुनाव को लेकरमुख्य निर्वाचन अधिकारी के.रवि कुमार ने कहा कि दो से अधिक उम्मीदवार हैं, इसके लिए 18 जून को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान होना है. जबकि, पूरी मतदान प्रक्रिया के लिए वोटों की गिनती उसी शाम लगभग 5:00 बजे शुरू होगी. पूरी प्रक्रिया को 20 जून तक पूरा करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं. अब अंतिम परिणाम तय करेगा की झारखंड से राज्यसभा की कुर्सी पर किसे कमान संभालने का मौके मिलता है.