Hindi News / टाना भगत इंडोर स्टेडियम में मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

रांची में थ्रो बॉल चैंपियनशिप का आगाज : टाना भगत इंडोर स्टेडियम में मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Edited By:  |
ranchi mein through ball championship ka aagaz ranchi mein through ball championship ka aagaz

रांची:राजधानी रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में द्वितीय साउथ एशियन थ्रो बॉल चैंपियनशिप का गुरूवार को आगाज हुआ. इस मौके पर राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान और नेपाल के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. वहीं, उद्घाटन समारोह में खेल प्रेमियों और खेल अधिकारियों की मौजूदगी रही.प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है.

झारखण्ड में होना गर्व का क्षण-राधाकृष्ण किशोर

वित्त मंत्री ने बॉल थ्रो कर मैच की शुरुआत की. मंत्री ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजन नेपाल में होना था पर झारखण्ड में होना ये गर्व का क्षण है. मेजबानी करने का मौका मिला है. इस टूर्नामेंट में पांच देश शामिल हुए हैं. राधाकृष्ण किशोर नेमुख्यमंत्री की तरफ से राज्य की जनता की ओर से सभी टीमों को बधाई दी.

मंत्री नेखिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

मंत्री ने कहा कि मैं एक राजनीतिक खिलाड़ी हूं, मैंने सीखा है कि बोल थ्रो सिर्फ बोल थ्रो नहीं करें यदि आप कुछ भी थ्रो कर रहे हैं तो उस पर भी एक अनुसाशन होना चाहिए. मैंने इन खिलाड़ियों से आज सीखा है जिसका अनुसरण अपने राजनीतिक कैरियर में करूंगा. हम किसी नकारात्मक पहलुओं को राजनीतिक जीवन से दूर करना चाहते हैं तो उसे थ्रो करने की एक कला होनी चाहिए.