Hindi News / बॉलीवुड से राजनीति, कंगना रनौत उतरेंगी चुनावी मैदान में ?

कंगना का बड़ा बयान : बॉलीवुड से राजनीति, कंगना रनौत उतरेंगी चुनावी मैदान में ?

Edited By:  |
politics-from-bollywood-kangana-ranaut-will-contest-electionskanganas-big-statement politics-from-bollywood-kangana-ranaut-will-contest-electionskanganas-big-statement

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। राजनीति में भी इनकी सक्रियता कई मौके पर देखी गई है। कई बार उनका राजनीतिक बयान भी चर्चा का विषय रहा हैं। अब कंगना की राजनीति में एंट्री को लेकर भी चर्चा तेज हो गई हैं। एक्ट्रेस को लेकर कयास लगाया जा रहा हैं कि उनकी एंट्री अब राजनीति में भी हो सकती हैं।


कंगना रनौत ने खुद अपनी राजनीति में एंट्री को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। कंगना ने हाल ही में मीडिया से बातचीत करते हुए बड़ा खुलासा किया हैं। अभिनेत्री ने साफ तौर पर कह दिया है कि अगर प्रभु की कृपा रही तो वह जरूर चुनाव में उतरेंगी। अब उनके इस बयान के बाद से कंगना की बीजेपी में एंट्री को लेकर कर कयासों का बाज़ार गर्म हो गया हैं। अब अभिनेत्री को लेकर यह उम्मीद जताई जा रही हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी उन्हें उम्मीदवार बना सकती हैं।


बता की कुछ दिन पहले दशहरा के मौके पर कंगना रनौत को रावण दहन करने का मौका मिला हैं। इस साल वह दशहरा पर दिल्ली के लालकिले पर होने वाली लवकुश रामलीला में पहुंची थी। अक्सर जिस जगह पर प्रधानमंत्री के द्वारा ही रावण दहन किया जाता था। पर इस साल यह मौका कंगना रनौत को दिया गया। जो कही न कही उनकी राजनीति में एंट्री के भी संकेत साबित कर रहे हैं। बता दे कि महिला आरक्षण कानून बनने की उपलब्धि में पहली बार किसी महिला को रावण दहन करने का मौका मिला था। जिसके लिए कंगना रनौत को चुना गया था।