Hindi News / ट्रांसफार्मर चोरी के 3 आरोपी अरेस्ट, चोरी का ट्रांसफार्मर और कई सामान बरामद...

पुलिस को मिली कामयाबी : ट्रांसफार्मर चोरी के 3 आरोपी अरेस्ट, चोरी का ट्रांसफार्मर और कई सामान बरामद

Edited By:  |
Reported By:
police ko mili kamyabi police ko mili kamyabi

दुमका: बड़ी खबर दुमका से जहांशिकारीपाड़ा थाना की पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर ट्रांसफार्मर चोरी के आरोप में 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार तीनों चोरों के निशानदेही पर चोरी के ट्रांसफार्मर और कई सामान भी जब्त किया गया है.

मामले में थाना प्रभारी संजय सुमन ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दिया कि चोरी करते तीन चोर को देखा था. शोरगुल होने पर 2 चोर मौके से फरार हो गया. वहीं ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ लिया. पकड़े गए चोर के निशानदेही पर पुलिस ने 2 और चोरों को काठीकुंड थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तीनों चोरों के निशानदेही पर चोरी के ट्रांसफार्मर और कई सामान भी पुलिस ने बरामद किया है. गिरफ्तार तीनों चोर को पुलिस ने जेल भेज दिया है.