पटना हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव : 1 अप्रैल से होगा नामांकन शुरु, 117 प्रत्याशियों ने खरीदा नामांकन पत्र
Patna : पटना हाईकोर्ट के सबसे बड़े और पुराने अधिवक्ता संघ एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव में117उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र की खरीद किये हैं. करीब5हजार2सौ62अधिवक्ता मतदाता अपने मनपसंद उम्मीदवारों को आगामी17अप्रैल,2026को अपना बहुमूल्य मत देंगे.
चुनाव के निर्वाची पदाधिकारी और वरीय अधिवक्ता अंजनी कुमार ने बताया कि1और2अप्रैल,2026को उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. नामांकन पत्र की जांच3अप्रैल,2026को होगी और7अप्रैल,2026तक नामांकन पत्र वापस लिया जा सकेगा.
सभी ग्यारह पदों के लिए17अप्रैल,2026को मतदान होगा. गत चुनाव की तरह इस बार के चुनाव में भी मतपत्रों पर अपने चहेते उम्मीदवार के नाम के साथ रंगीन फोटो रहेगा.
निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि इस बार के चुनाव में मतदान करने के लिए सभी मतदाताओं को अपने साथ संघ का पहचान पत्र लाना अनिवार्य रहेगा. जिनके पास पहचान पत्र नहीं रहेगा,उन्हें मतदान नहीं करने दिया जायेगा.
उन्होंने वकील मतदाता से अपील की है कि जिनके पास पहचान पत्र नहीं है वे एसोसिएशन में आवेदन कर पहचान पत्र बनवा लें.
पटना से आनंद वर्मा की रिपोर्ट--





