निशांत की सक्रियता तेज : संगठन मजबूती पर फोकस, जल्द बिहार दौरे की तैयारी
पटना:पूर्व मुख्यमंत्रीNitish Kumarके बेटे और जदयू नेताNishant Kumarएक बार फिर पार्टी को मजबूत करने के मिशन में जुटे दिखे. पटना स्थित पार्टी कार्यालय में शनिवार को उन्होंने नेताओं के साथ अहम बैठक की,जिसमें संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई.
बैठक में जदयू के कई वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे. मुख्य रूप से संगठन की मजबूती,कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और जमीनी स्तर पर पार्टी को और प्रभावी बनाने को लेकर मंथन हुआ. सूत्रों के मुताबिक,पार्टी के अंदरूनी ढांचे को और सुदृढ़ करने तथा नए चेहरों को जोड़ने पर भी जोर दिया गया.
बैठक के बाद निशांत कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि संगठन को मजबूत करने को लेकर लगातार विचार-विमर्श चल रहा है. उन्होंने साफ किया कि यह एक दिन का काम नहीं है,बल्कि लगातार बैठकों और रणनीतिक चर्चा के जरिए इसे आगे बढ़ाया जा रहा है. इसी कड़ी में वे लगातार पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर रहे हैं.
निशांत ने यह भी संकेत दिया कि वे जल्द ही बिहार के दौरे पर निकलेंगे. इस दौरान वे विभिन्न जिलों का भ्रमण कर जमीनी स्तर पर पार्टी की स्थिति का जायजा लेंगे और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे. फिलहाल इस यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट—





