रांची में BJP का हल्लाबोल : मेडिकल छात्रा के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर एसएसपी दफ्तर का घेराव
Edited By:
|
Updated :20 Apr, 2026, 12:37 PM(IST)
रांची: राजधानी में कुछ दिन पहले मेडिकल छात्रा के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म का मामला राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. भारतीय जनता पार्टी सोमवार को रांची स्थित एसएसपी कार्यालय घेराव करने पहुंची है. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. इधर, प्रशासन ने मुख्य द्वार को बंद कर दिया है. बीजेपी ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है.
बता दें कि 19 अप्रैल को महिला बीजेपी के नेता और कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस में शामिल हुए थे. मशाल लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से परमवीर शहीद अल्बर्ट एक्का चौक तक के लिए निकले.





