निशाना पर विधायक : पूर्व मंत्री रंधीर सिंह ने जेएमएम विधायक चुन्ना सिंह को क्यों बताया झूठा श्रेय लेने वाला नेता, जानिए खबर में

Edited By:  |
nishane par vidhayak nishane par vidhayak

देवघर: रघुवर सरकार में रहे पूर्व मंत्री रंधीर सिंह ने अपने पैतृक आवास सहरजोरी में स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने सारठ के जेएमएम विधायक चुन्ना सिंह पर जमकर हमला बोला. विधायक चुन्ना सिंह कोझूठा श्रेय लेने वाला नेता बताया.पूर्व मंत्री रंधीर सिंह ने कहा कि मेरे कार्यकाल में शिक्षा मेरी पहली प्राथमिकता थी. इसको लेकर कई विद्यालय,महाविद्यालय,आईटीआई कॉलेज को सरकार से सारठ विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत करवाकर पठन पाठन शुरू करवाया था. निवर्तमान जनजातीय मामले के मंत्री रहे अर्जुन मुंडा से एकलव्य विद्यालय की स्वीकृति एवं तत्कालीन मंत्री रहे सत्यानंद भोक्ता से सारठ में आईटीआई कॉलेज की स्वीकृती भी करवाया गया था. जिसका दस्तावेज भी उन्होंने मीडिया को दिखाया. लेकिन, जेएमएम विधायक चुन्ना सिंह मेरे द्वारा लाए गए योजनाओं का झूठा श्रेय ले रहे हैं. जिसका वे पुरजोर विरोध कर रहे हैं. रंधीर सिंह ने बताया किचुन्ना सिंह के कार्यकाल में डीएवी विद्यालय चितरा का बस सेवा बंद हो गया है. जिससे सैकड़ों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया हैं.