Hindi News / जमशेदपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार,11 किलो गांजा बरामद

नशे के अवैध कारोबारियों पर शिकंजा : जमशेदपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार,11 किलो गांजा बरामद

Edited By:  |
nase k awaidh karobariyon par sikanja nase k awaidh karobariyon par sikanja

जमशेदपुर:नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ गालुडीह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने ओडिशा से मोटरसाइकिल के जरिए गांजा लेकर जमशेदपुर पहुंच रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से करीब 11 किलो गांजा बरामद हुआ है. पुलिस के मुताबिक,पूछताछ में संगठित तरीके से गांजा कारोबार किए जाने की बात सामने आई है. गालुडीह थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के मामले में तीनों को गिरफ्तार किया है.

बताया जा रहा है कि पुलिस को 15 अगस्त को सूचना मिली थी कि कुछ लोग ओडिशा से मोटरसाइकिल के जरिए गांजा लेकर गालुडीह होते हुए जमशेदपुर पहुंचने वाले है. इसी सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने गालुडीह बराज के पास कैनाल रोड पर घेराबंदी कर ग्लैमर मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को पकड़ा. तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से करीब 11 किलो गांजा बरामद किया गया. साथ ही एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त किया है.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमेश कुमार सिंह, श्याम नाथ राय और बाबुलाल यादव के रूप में हुई है. तीनों जमशेदपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले बताए गए हैं. पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपियों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर सुनियोजित और संगठित तरीके से गांजा कारोबार करने की जानकारी दी है. अब इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.