Hindi News / देवघर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता : देवघर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Edited By:  |
nasa karobar k khilaf badi safalta nasa karobar k khilaf badi safalta

देवघर:पुलिस को नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कुंडा थाना क्षेत्र के कोरियासा मैदान में छापेमारी कर अवैध गांजा की खरीद-बिक्री में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल ने कार्रवाई की है.पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से गांजा, मोटरसाइकिल, 5150 रुपये नगद और दो मोबाइल बरामद किए हैं.पुलिस ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लाल गोविंद मंडल (27 वर्ष), बिंदु कुमार मंडल (28 वर्ष) तथा कुनाल मंडल (20 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ कुंडा थाना कांड संख्या 75/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.