नहीं थम रहा LPG किल्लत का मामला : खगड़िया में गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़
खगड़िया:घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. लोग एलपीजी गैस लेने के लिए लगातार गैस गौदाम का चक्कर काट रहे हैं. ताजा मामला परबत्ता प्रखंड के परबत्ता बाजार स्थित तिरुपति गैस एजेंसी का है. जहांगैस सिलेंडर लेने के लिए अफरा-तफरी मची हुई है. गैस सिलेंडर लेने को लेकर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है.लोग सुबह से ही अपना सिलेंडर लगाकर लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.
इस दौरान कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का भी माहौल बन गया था, जब परबत्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर हालात सामान्य हुआ. अभी भी एजेंसी परिसर में कतार लगी हुई है.तिरुपति गैस एजेंसी के कंज्यूमर का कहना है कि वह सुबह से ही लाइन में खड़े हैं, मगर अब तक उन्हें घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिला है. उनका कहना है किपहले भी वह आए थे, लेकिन बिना सिलेंडर के घर लौटे.
हालांकि, गोगरी अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया हुआ है. परबत्ता BDO को जांच के लिए भेजें गए हैं. SDO ने उपभोक्ताओं को आश्वासन देते हुए कहा कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है.





