मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों को मारी गोली : सहरसा में चुनाव प्रचार के दौरान हुई गोलीबारी में तीन घायल

Edited By:  |
MUKHIYA PARTIYASI KO MARI GOLI MUKHIYA PARTIYASI KO MARI GOLI

SAHARSA:-- बड़ी खबर सहरसा से है जहां पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशी के समर्थकों के बीच गोलीबारी हुई है जिसमें मुखिया प्रत्याशी के तीन समर्थक को गोली मारी गई है।

यह घटना सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र के मोकमा पंचायत के पचलख गाँव की है। बीती शाम पंचायत चुनाव को लेकर जमकर गोलीबारी हुई है जिसमें सुधीर यादव मुखिया प्रत्यासी के समर्थको को गोली लगी है।इस गोलीबारी की घटना में तीन लोग गोली लगने से घायल हुए हैं जिसे इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।

वहीं निवर्तमान मुखीया सुदिक्षणा कुमार के समर्थक पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया गया है।वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।


Copy