मंत्री हफीजुल हसन एक्शन में : योजनाओं की बारीकी से की समीक्षा,कहा-किसी भी हाल में नहीं होनी चाहिए पेयजल संकट
मधुपुर: हेमंत सरकार के मंत्री हफीजुल हसन अपने विधानसभा क्षेत्र में तपते गर्मी में पानी की समस्या दूर करने को लेकर एक्शन मोड में है. मंत्री ने मधुपुर प्रखंड कार्यालय में समीक्षा बैठक की. हफीजुल हसन ने विधानसभा क्षेत्र में चल रही योजनाओं की बारीकी से समीक्षा की. इस दौरान मंत्री ने विशेष रूप से बढ़ती गर्मी को देखते हुए पेयजल संकट पर चिंता जताई. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी हाल में लोगों को पानी की किल्लत नहीं होनी चाहिए.
जनता की समस्याओं को दूर करनाप्राथमिकता
समीक्षा बैठक में हफीजुल हसन ने अधूरे पड़े रेलवे ओवरब्रिज, स्वच्छता व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं और बिजली आपूर्ति जैसे अहम मुद्दों पर भी गहन चर्चा की. मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि कोई भी समस्या त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
समस्याओं को प्राथमिकता देना उद्देश्य
इस महत्वपूर्ण बैठक में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, एलआरडीसी अमर प्रसाद, एसडीओ राजीव कुमार, सीओ यामुन रविदास, बीडीओ अजय दास और बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता रोहित मांझी सहित विभिन्न प्रखंडों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि जब एक साथ बैठकर जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हैं तब उम्मीद की एक नई किरण जागती है.





