महावीर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा : 'अहिंसा है परमो धर्म' के नारों से गूंजा शहर, बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल

Edited By:  |
Reported By:
mahavir jayanti par nikali bhavya shobhayatra mahavir jayanti par nikali bhavya shobhayatra

गया : भगवान महावीर को मानने वाले जैन समाज के लोग देश और दुनिया में भगवान महावीर की 2580वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस क्रम में शहर के जैन मंदिर रामना रोड से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें जैन समाज के सैकड़ों श्रद्धालु ढोल-नगाड़े पर झूमते नजर आए। वहीं कुछ महिला श्रद्धालु स्कूटी पर सवार होकर व पैदल हाथों में झंडा-पताका लिए शोभायात्रा में शामिल हुई।

इस संबंध में जैन समाज के अध्यक्ष अजीत कुमार जैन ने बताया कि आज भगवान महावीर का 2580वां जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। जितने भी जैन धर्मावलंबी हैं, आज भगवान महावीर का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाते हैं। आज के दिन भारत सरकार द्वारा एक दिन का छुट्टी घोषित किया जाता है। लेकिन कुछ राज्यों में छुट्टी नहीं मनाया जाता है, उन राज्य में भी छुट्टी मनाने की हम अपील करते हैं। आज के दिन भारत में मांस निषेध है।

उन्होंने बताया कि अहिंसा परमो धर्मा: के नारों के साथ आज पशु हत्या नहीं की जाती है। आज वात्सल्य भोजन, जन संधारण भंडारा है एवं संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। भगवान महावीर का "जियो और जीने दो" का संदेश जैन समाज की ओर से पूरे भारत में प्रचार किया जा रहा है।


Copy