लातेहार:राजधानी रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुई लाठीचार्ज के विरोध में आज झारखंड बंद बुलाया गया है. इसके तहत शहर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान जिला मुख्यालय में विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों को जाम कर जमकर नारेबाजी की गई. इस दौरान करीब एक घंटे तक जमकर नारेबाजी की गई. सड़क जाम होने के कारण एनएच-75 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा. चंदवा मनिका बरवाडीह समेत सभी प्रखंडों में भाजपाईओं द्वारा मुख्यमार्ग जाम कर यातायात बाधित किया गया. वहीं, पुलिस की कार्यकुशलता समेत जामकर्ताओं से सामंजस्य स्थापित कर जाम मुक्त कराने में सफल रही. पुर्वाह्न करीब 11 बजे से सभी क्षेत्रों में वाहनों का परिचालन सामान्य हो गया.
लातेहार में बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
विभिन्न स्थलों को जाम कर जमकर की नारेबाजी

