झारखंड विधानसभा : सदन में मंत्री दीपक बिरुआ ने भू-राजस्व से जुड़े अनुदान की मांग की तो विपक्ष ने किया पलटवार
रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पंद्रहवें दिन सदन में सत्ता पक्ष और विपक्षी विधायकों में कई मुद्दों पर बहस जारी है. सदन में मंत्री दीपक बिरुआ ने भू-राजस्वसेजुड़े अनुदान मांग को रखा. मंत्री ने कहा कि झारखंड में भू-राजस्व को लेकर काफी सुधार हो रहा है. इसके लिए पोर्टल बनाया गया है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हमारी सरकार प्रतिबद्ध है जितने भी गैर मजरूआ खास महल की जमीनें है सभी पर नजर है.
अंचल मेंसीओ को लूट की छूट मिली है
वहीं, इस मामले पर बीजेपी विधायक नवीन जायसवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि झारखंड में भू राजस्व से जुड़े अधिकारी मनमानी करते हैं. विधायक ने कहा कि सीओ को अंचल में लूट की छूट मिली हुई है. हमेशा वह विवादों में रहते हैं. जितना भी विवादास्पद जमीन है वह इन्हीं लोगों की वजह से हुआ है. ये लोग आम आदमी को परेशान करते हैं ओर सुधार के नाम पर लोगों से पैसा वसूलते हैं.
असम चुनाव को लेकर बैठक होगी
विपक्ष के हंगामे पर जेएमएम विधायक एमटी राजा ने कहा कि सत्र समाप्त होने में शेष तीन दिन बचे हुए हैं. सत्र काफी शांतिपूर्ण चला. सदन की कार्यवाही में विपक्ष अब इतना भी नहीं करेंगे तो कैसे होगा. असम चुनाव को लेकर एमटी राजा ने कहा कि चुनाव को लेकर बैठक होगी. पार्टी सुप्रीमो का जो आदेश होगा उस पर काम किया जाएगा.





