JHARKHAND NEWS : रांची के चान्हो में एन बी जे के एवं इफको की ओर से कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रांची : एन बी जे के एवं इफको के संयुक्त तत्वावधान में रांची के चान्हो प्रखंड के रोल हुत्री गांव में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में एन बी जे के के प्रियांशु कुमार, सुनिल कुमार, अक्षय कुमार एवं टीम और इफको के प्रतिनिधि चंदन कुमार और मोहम्मद शहीद सहित 12 न्याय पंचायत के कुल 70 पुरुष और महिला किसानों ने भाग लिया.
इस कार्यक्रम में चंदन कुमार ने उन्नत तरीके से खेती करने का तरीका और लाभ के बारे में चर्चा किया. मुख्य रूप से खरीफ धान के बारे में चर्चा हुआ. नैनो डीएपी से धान में बीज या जड़ उपचार दोनों कैसे कर सकते हैं और दानेदार यूरिया के मात्रा को कम कर के अपने धान की उपज कैसे अच्छा कर सकते हैं, इस पर वार्ता हुई.
बायो बायोडिकंपोजर के बारे में भी बताया गया. खरपतवार को बायोडिकंपोजर के प्रयोग से खेत की मिट्टी में ही गला दे उससे हमारे मिट्टी मजबूत रहेगी की जानकारी दी गई.
ताला गांव के लाल कुंदन
लाल साहदेव जी ने अपने नैनो उर्वरक के अनुभव को किसानों के साथ साझा किए.
मोहम्मद शाहीद ने सभी उपस्थित किसानों से निवेदन किया कि यदि इन सभी नैनो उर्वरकों का लाभ देखना चाहते हैं तो कुछ लोगों के खेत में प्रदर्शन के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं.
कार्यक्रम के अंत में बहुत किसानों ने अनेक सवाल किए और नैनो के प्रोडक्ट के बारे में भी बहुत सारे प्रश्न पूछे गये. सभी सवालों का जवाब विस्तारपूर्वक दिया गया.





