Hindi News / दुमका में देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में ‘भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती’ रैली, सरकार...

JHARKHAND NEWS : दुमका में देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में ‘भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती’ रैली, सरकार पर निशाना—छात्र हित में बड़े आंदोलन की तैयारी

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

झारखंड के सभी 24 जिलों में भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी भर्ती की मांग को लेकर चल रहे अभियान के तहत दुमका में देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में भव्य रैली का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में छात्र और युवा इस अभियान में शामिल हुए।

रैली को संबोधित करते हुए देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि युवाओं के भविष्य और सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेना होगा और अब सरकार को झुकना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक रैली तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों के अधिकार और निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था के लिए आगे की बड़ी रणनीति की तैयारी है। आने वाले दिनों में छात्रों के हित में आंदोलन को और व्यापक करने की बात भी उन्होंने कही।

रैली के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के अधिकार को लेकर जोरदार आवाज बुलंद की।