Hindi News / रांची में फुटबॉल का महाकुंभ: भव्य समारोह के साथ 135वें डूरंड कप का...

JHARKHAND NEWS : रांची में फुटबॉल का महाकुंभ: भव्य समारोह के साथ 135वें डूरंड कप का शानदार आगाज

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

खेल प्रेमियों के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है। एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट 'इंडियनऑयल डूरंड कप' का रविवार को रांची के ऐतिहासिक मोराबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में भव्य और रंगारंग अंदाज में आगाज हो चुका है!इस शानदार उद्घाटन समारोह में राज्य के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार, राज्यसभा सांसद महुआ माजी समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और 135वें डूरंड कप के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।समारोह की शुरुआत भारतीय सेना के चीता हेलिकॉप्टर के फ्लाई-पास्ट से हुई, जिसने आसमान में सबका ध्यान खींच लिया। इसके बाद सेना के पाइप एंड ड्रम बैंड ने अपनी धुनों से पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

खास तौर पर गोरखा बटालियन के जवानों द्वारा 'वंदे मातरम' जैसे गीतों पर दी गई प्रस्तुति और सिख रेजिमेंट के जवानों का पारंपरिक भांगड़ा ऐसा रहा, जिसने स्टेडियम में मौजूद हर दर्शक को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, डूरंड कप के आधिकारिक थीम गीत 'खेलेंगे... खेलेंगे... दिल से खेलेंगे' पर कलाकारों की परफॉर्मेंस ने इस शाम को हमेशा के लिए यादगार बना दिया।रंगारंग आगाज के बाद अब मैदान पर घमासान शुरू हो चुका है! टूर्नामेंट के पहले उद्घाटन मुकाबले में जमशेदपुर एफसी और श्रीलंका की डिफेंडर्स एफसी आमने-सामने हैं।जमशेदपुर एफसी की कमान प्रणय हल्दर के हाथ में है, जबकि अल्बिनो गोम्स गोलकीपिंग संभाल रहे हैं।वहीं डिफेंडर्स एफसी की ओर से कप्तान मदुशन और गोलकीपर प्रियाशन मैदान पर अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं।रांची में डूरंड कप का यह आयोजन झारखंड में फुटबॉल के विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होने जा रहा है।