Hindi News / JPSC घोटाला: CID का बड़ा एक्शन, 20 से अधिक ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

JHARKHAND NEWS : JPSC घोटाला: CID का बड़ा एक्शन, 20 से अधिक ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग यानी JPSC परीक्षा में हुई धांधली और OMR शीट हेराफेरी के मामले में सीआईडी (CID) की टीम ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सोमवार को सीआईडी की अलग-अलग विशेष टीमों ने पूरे राज्य में ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए 20 से अधिक ठिकानों पर एक साथ दबिश दी।सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर यह है कि राजधानी रांची, बोकारो, पलामू और हजारीबाग समेत कई जिलों में संदिग्धों, बिचौलियों और कोचिंग संचालकों के ठिकानों को खंगाला जा रहा है। जांच एजेंसी को पूरी उम्मीद है कि इस सर्च ऑपरेशन के दौरान परीक्षा में गड़बड़ी, पैसों के लेन-देन और OMR सेटिंग से जुड़े कई बड़े और ठोस सुराग हाथ लगेंगे।स बीच, पलामू से भी बड़ी जानकारी सामने आ रही है। पलामू पुलिस और CID की संयुक्त टीम ने मेदिनीनगर के हमीदगंज, नौडीहा बाजार और पांकी रोड बारालोटा इलाके में छापेमारी की है।

सूत्रों के मुताबिक, मेदिनीनगर के बीएन कॉलेज के पास रहने वाले संतोष कुमार सिंह और बारालोटा के रहने वाले रविशंकर कुमार के ठिकानों पर यह रेड पड़ी है। इस दौरान एक सरकारी शिक्षक और एक पारा शिक्षक से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज, कई अन्य कागजात और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए गए हैं।