Hindi News / जहानाबाद के लाल मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

सावन का पहला सोमवार : जहानाबाद के लाल मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

Edited By:  |
savan ka pahala somwar savan ka pahala somwar

जहानाबाद : सावन की पहली सोमवारी को लेकर जहानाबाद के लाल मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रही. आज अहले सुबह से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शहर के माता मांडेश्वरी के दरबार से जलभरी कर शहर के विभिन्न चौक चौराहा होते हुए लाल मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया.

पिछले कई वर्षों से सावन के पहली सोमवारी को लेकर महिलाओं के द्वारा यह आयोजन किया जाता है. जहां पर सभी महिलाएं माता के दरबार में एकत्रित होकर जहानाबाद के संगम घाट से जलभरी कर शहर के विभिन्न चौक चौराहा होते हुए डीजे के धुन पर नाचते गाते सभी महिलाएं शहर के भगवान भोलेनाथ के मंदिर लाल मंदिर पहुंची जहां पर भोलेनाथ के ऊपर सभी श्रद्धालुओं के द्वारा जलाभिषेक किया जाता है. इस कलश यात्रा में शामिल महिलाओं का कहना है कि जो भी महिला श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ में आस्था रखते हैं और वह किसी भी कारण बस बैजनाथ धाम या फिर भोलेनाथ के अन्य तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते हैं वैसे लोग सभी एकत्रित होकर जहानाबाद में कलश यात्रा निकालकर लाल मंदिर में भोले नाथ के ऊपर जलाभिषेक करते हैं.

जहानाबाद से चन्दन मिश्रा की रिपोर्ट-