पटना : बिहार विधान परिषद चुनाव में नवनिर्वाचित 8 सदस्यों का सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ.कार्यकारी सभापति रामवचन राय ने सभी विधान पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव एवं राज्य के कई मंत्री मौजूद रहे.

विधान परिषद में आज 8 विधान पार्षदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. इनमें नीरज कुमार, संजीव कुमार सिंह , बंशीधर ब्रजवासी ,डॉ. एनके यादव, नरेंद्र प्रसाद सिंह,डॉ. राहुल राज, सुरेश प्रसाद राय और अनिल कुमार झा शामिल हैं. सभी सदस्यों को कार्यकारी सभापति रामवचन राय ने शपथ दिलाई.

विधान परिषद चुनाव में आरजेडी को 2 सीट मिला. पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ.संजीव कुमार और दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अनिल कुमार झार राजद के प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की.

वहीं जदयू को पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जीत मिली है. नीरज कुमार इस सीट से विजयी हुए. भाजपा को दो सीटों पर जीत मिली है. कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. एनके यादव ने जीत हासिल की. तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नरेंद्र प्रसाद सिंह ने एक बार फिर जीत हासिल की है.

इस बार जनसुराज को एक सीट पर जीत मिली है. दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार सुरेश प्रसाद राय को जीत मिली है.

वहीं 2 सीटों पर निर्दलीय जीते हैं. तिरहुत स्नातक सीट से बंशीधर ब्रजवासी और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ.राहुल राज चुनाव जीते हैं. दोनों ने भाजपा का समर्थन किया है.