Hindi News / चाईबासा में अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस ने चलाया जागरुकता अभियान

JHARKHAND NEWS : चाईबासा में अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस ने चलाया जागरुकता अभियान

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

चाईबासा : जिला पुलिस ने बंदगांव थाना अंतर्गत बिरसा स्टेडियम में नवयुवक खिलाड़ियों एवं कस्तूरबा विद्यालय,बंदगांव के कुल511छात्राओं को अवैध अफीम की खेती करने से होने वाले दुष्प्रभाव के संबंध में जानकारी दी. हिन्दी एवं मुंडारी भाषा में जागरूक करते हुए कानूनी प्रावधानों के संबंध में विस्तार से बताया गया. अवैध अफीम की खेती संबंधी पर्चा हिन्दी एवं मुंडारी भाषा में देते हुए अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया गया. छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया.

बता दें कि जिला पुलिस द्वारा लगातार अफीम की खेती के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और अब तक लगभग 250 एकड़ भूमि पर लगे अफीम की खेती को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया है. अफीम की फसल को ट्रैक्टर चलाकर पूरी तरह से बर्बाद कर दिया गया है. बता दें कि जंगली पहाड़ी क्षेत्रों और सुदरवर्ती ग्रामों में भारी पैमाने पर अफीम की खेती किया गया है जिसे जिला पुलिस द्वारा प्रतिदिन अभियान चलाया जा रहा है और अफीम की खेती को नष्ट किया जा रहा है.

चाईबासा से राजीव सिंह की रिपोर्ट--