Hindi News / जदयू सांसद वशिष्ठ नारायण से मंत्री श्रवण कुमार ने मुलाकात कर पूछा हालचाल

BIHAR NEWS : जदयू सांसद वशिष्ठ नारायण से मंत्री श्रवण कुमार ने मुलाकात कर पूछा हालचाल

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना : जनता दल यूनाइटेड(जदयू) के सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह पिछले 8 जुलाई से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं. शुक्रवार को उनके स्वास्थ्य का हाल जानने बिहार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री तथा जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार दिल्ली पहुंचे. यहां डॉक्टरों ने वशिष्ठ नारायण जी की हालत में पहले की तुलना में सकारात्मक सुधार बताया है. डॉक्टरों ने कहा कि वे जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जाएंगे. फिलहाल उनकी तबीयत में तेजी से सुधार हुआ है.

मंत्री श्रवण कुमार ने वशिष्ठ नारायण के शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ होने और बिहार लौटने की कामना की है. उन्होंने कहा कि जदयू परिवार और बिहारवासी उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं.

इस मौके पर एमएलसी सह विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी भी मौजूद रहे. उन्होंने भी वशिष्ठ नारायणजी के जल्द ठीक होने के लिए शुभकामनाएं दी. उम्मीद जताई कि जल्द ही वशिष्ठ नारायण सिंह पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर बिहार लौटेंगे.