NATIONAL NEWS : बजट 2025-26: 14 महीने बाद भी रफ्तार सुस्त, 68 में से 60 नई योजनाएं अब भी अधूरी
राज्य सरकार के वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में कुल 68 नई योजनाओं की घोषणा की गई थी, लेकिन ज़मीन पर इनकी रफ्तार बेहद सुस्त नजर आ रही है। बीते 14 महीनों में इनमें से महज 8 योजनाएं ही पूरी हो सकी हैं। इस देरी को लेकर सरकार के विभिन्न विभागों ने अपनी एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) वित्त विभाग को सौंप दी है, जिसमें योजनाओं की वर्तमान स्थिति का पूरा ब्योरा दिया गया है।
बड़ी बात यह है कि इस सुस्ती के बीच कृषि और पथ निर्माण विभाग का प्रदर्शन सबसे निराशाजनक रहा है। इन दोनों विभागों में से एक भी योजना तय समय पर पूरी नहीं हो पाई है।आंकड़ों पर नजर डालें तो, पिछले वित्तीय वर्ष में सबसे ज्यादा 12 योजनाएं पर्यटन, कला-संस्कृति और खेलकूद विभाग के लिए घोषित की गई थीं। विभागीय रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से सिर्फ 2 योजनाएं ही पूरी हो पाई हैं, जबकि 10 योजनाएं अभी भी अपूर्ण हैं।इसके अलावा, कृषि विभाग के बजट में 5 नई योजनाएं और पथ निर्माण विभाग के लिए भी 5 नई योजनाओं की घोषणा हुई थी, लेकिन इन दोनों ही महत्वपूर्ण विभागों में एक भी योजना धरातल पर पूरी नहीं उतर सकी है।





