JHARKHAND NEWS : मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने देवघर बाबा मंदिर में की पूजा अर्चना, बाबा भोलेनाथ से मांगा आशीर्वाद
देवघर:झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू शनिवार को देवघर पहुंचे. उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर बैद्यनाथ धाम पहुंचकर बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की. मंत्री ने भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की.
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बाबा भोलेनाथ के दरबार में जलाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की. इस दौरान मंदिर परिसर में उनके समर्थकों और श्रद्धालुओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. पूजा के बाद उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद उन्हें हमेशा जनसेवा के लिए प्रेरित करता है और वे प्रदेश के विकास तथा जनता की सेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे. भगवान शिव की पूजा-अर्चना के बाद मंत्री ने सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया.
इस दौरान मंदिर में कड़े सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम थे. मंत्री को प्रशासनिक भवन में संकल्प कराया गया जिसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें बाबा भोलेनाथ के गर्भ गृह ले जाया गया. जहां उन्होंने बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना की. उन्होंने भगवान भोलेनाथ से श्रावणी मेला के सफल संचालन हो, इसको लेकर प्रार्थना की. इसके बाद वह देवघर के सर्किट हाउस बैठक में सम्मिलित होने के लिए निकल गए.
देवघर से अमर पाठक की रिपोर्ट-





