JHARKHAND NEWS : जाति जनगणना में ओबीसी कॉलम और सरना धर्म कोड हटाने पर भड़के कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव, सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी
झारखंड की राजनीति में इस समय जनगणना और विस्थापितों के मुद्दों पर सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर कड़े सवाल उठाए हैं। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा है कि
अभी जनगणना का काम चल रहा है। राहुल गांधी जी और कांग्रेस पार्टी ने एक देशव्यापी अभियान छेड़ा था कि जाति जनगणना जरूर हो और ओबीसी का भी उसमें एक अलग कॉलम हो। लोकसभा में भी सरकार ने यह बात कही थी कि अभी मकान की गणना हो रही है, और जब मुख्य जाति जनगणना प्रारंभ होगी, तो हम ओबीसी के कॉलम को भी उसमें रखेंगे।
लेकिन, दुर्भाग्य की बात यह है कि उन्होंने ओबीसी के कॉलम को ही छोड़ दिया है और केवल सामान्य जाति का कॉलम रखा है। इतना ही नहीं, सरना धर्म कोड को भी इस जनगणना के कॉलम में रखना था, परंतु सरकार ने उसे भी हटा दिया है। हम इन मुद्दों पर चुप बैठने वाले नहीं हैं और इसके लिए जोरदार आंदोलन करने को पूरी तरह तैयार हैं।उन्होने ये भी कहा कि अभी जनगणना का काम चल रहा है। राहुल गांधी जी और कांग्रेस पार्टी ने एक देशव्यापी अभियान छेड़ा था कि जाति जनगणना जरूर हो और ओबीसी का भी उसमें एक अलग कॉलम हो। लोकसभा में भी सरकार ने यह बात कही थी कि अभी मकान की गणना हो रही है, और जब मुख्य जाति जनगणना प्रारंभ होगी, तो हम ओबीसी के कॉलम को भी उसमें रखेंगे।
लेकिन, दुर्भाग्य की बात यह है कि उन्होंने ओबीसी के कॉलम को ही छोड़ दिया है और केवल सामान्य जाति का कॉलम रखा है। इतना ही नहीं, सरना धर्म कोड को भी इस जनगणना के कॉलम में रखना था, परंतु सरकार ने उसे भी हटा दिया है। हम इन मुद्दों पर चुप बैठने वाले नहीं हैं और इसके लिए जोरदार आंदोलन करने को पूरी तरह तैयार हैं।मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूँ कि कांग्रेस पार्टी इन सभी विस्थापितों की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। उनके अधिकारों के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया जाएगा।





